इटली के स्पोर्ट्स बाइक ब्रांड ने लॉन्च की 75 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

MV Agusta Cortina Edizione Limitata की यूरोप में कीमत 3,800 यूरो (करीब 3.42 लाख रुपये) रखी गई है, जो तुलनात्मक रूप से भारत में बिकने वाली 300-400 cc इंजन वाली बाइक्स के समान है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2023 11:03 IST
ख़ास बातें
  • MV Agusta Cortina Edizione Limitata की यूरोप में कीमत 3,800 यूरो है
  • इसकी असिस्ट रेंज 75 किलोमीटर है
  • इसमें 250 वॉट पावर और 40 न्यूटन-मीटर टॉर्क देने वाली यह मोटर लगी है
MV Agusta अपनी पावरफुर स्पोर्ट्स और सुपर बाइक्स के लिए पॉपुलर है। हालांकि, कंपनी अब ईमोबिलिटी की दुनिया में भी रफ्तार पकड़ रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक साइकिल (ई-बाइक), Cortina Edizione Limitata लॉन्च की है, जिसे फिलहाल केवल यूरोप में बेचा जाएगा। MV Agusta Cortina Edizione Limitata की सिंगल चार्ज असिस्ट रेंज 75 किलोमीटर है। इसमें 250W क्षमता की मोटर मिलती है, जो कंपनी के अनुसार 40 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है।

MV Agusta Cortina Edizione Limitata की यूरोप में कीमत 3,800 यूरो (करीब 3.42 लाख रुपये) रखी गई है, जो तुलनात्मक रूप से भारत में बिकने वाली 300-400 cc इंजन वाली बाइक्स के समान है।
 

कॉर्टिना एडिजियोन लिमिटाटा एक हल्की कम्यूटर ई-बाइक है जो एल्यूमीनियम और कार्बन फाइबर के मिश्रण से तैयार किए गए फ्रेम के साथ आती है। फ्रेम न केवल मजबूती सुनिश्चित करता है बल्कि विभिन्न साइज और कार्गो के लिए आदर्श साबित होता है। वहीं, स्लीक एल्यूमीनियम टयूबिंग बाइक के ओवरऑल लुक को अपीलिंग बनाती है।

कॉर्टिना में Mahle X35 मोटर दी गई है, जो रियर हब में फिट है। 250 वॉट पावर और 40 न्यूटन-मीटर टॉर्क देने वाली यह मोटर कंपनी के अनुसार, एक आरामदायक और स्मूथ राइड सुनिश्चित करती है। बाइक की बैटरी प्रति चार्ज 75 किलोमीटर तक असिस्ट रेंज देने में सक्षम करती है।

महज 15.3 किलोग्राम वजनी ई-बाइक 10-स्पीड शिमैनो ड्राइवट्रेन और मागुरा MT4 डिस्क ब्रेक के साथ आती है। इसमें पिरेली सिंटुराटो ग्रेवल एच टायर मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MV Agusta Cortina Edizione Limitata
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.