सिर्फ 10 सेकंड में फोल्ड होने वाली Mihogo Mini इलेक्ट्रिक साइकल लॉन्च, सिंगल चार्ज में 100km है रेंज!

Mihogo Mini e-bike स्पीड के मामले में 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। इसमें थ्रॉटल ऑनली, पैडल ऑनली जैसे मोड मिल जाते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2023 11:25 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बैटरी 48V 16Ah की है
  • एक बार चार्ज करने पर यह 100 किलोमीटर तक चल सकती है
  • इसे ग्रे, ब्लू, येलो आदि कलर्स में खरीदा जा सकता है

Mihogo Mini e-bike को कंपनी ने Indiegogo क्राउडफंडिंग के माध्यम से लॉन्च किया है।

Photo Credit: Mihogo

Mihogo ने Mihogo Mini e-bike को लॉन्च किया है। यह एक फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल है जिसमें सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर चलने की रेंज दी गई है। एक इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल के लिए यह बड़ी रेंज है। इस इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल को तीन आसान स्टेप्स में फोल्ड किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह मात्र 10 सेकंड में फोल्ड हो जाती है। इसमें 350W की मोटर लगी है। आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं।  
 

Mihogo Mini e-bike price

Mihogo Mini e-bike को कंपनी ने Indiegogo क्राउडफंडिंग के माध्यम से लॉन्च किया है। यह क्राउडफंडिंग कब शुरू होगी, अभी कंपनी ने इसकी तारीख नहीं बताई है। वेबसाइट पर प्लेज के लिए 399 डॉलर की शुरुआती कीमत बताई गई है। कंपनी ही जल्द ही इसके बारे में पूरी जानकारी रिलीज कर सकती है। 
 

Mihogo Mini e-bike specifications

मीहोगो मिनी ई बाइक के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह 19kg वजन की है। इसमें 350W की मोटर लगी है। वजन में हल्की होने के साथ ही यह इस्तेमाल में वर्सेटाइल है। इलेक्ट्रिक बाइक में 2.4 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। एक्सेसरी में यह मिड माउंटेड बैग, फ्रंट बास्केट और रियर में छोटे बच्चे की सीट के साथ आती है। कंपनी के अनुसार, इसे मात्र 10 सेकंड में तीन स्टेप्स के अंदर फोल्ड किया जा सकता है। 

Mihogo Mini e-bike स्पीड के मामले में 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। इसमें थ्रॉटल ऑनली, पैडल ऑनली जैसे मोड मिल जाते हैं। इसकी बैटरी 48V 16Ah की है जो इसे एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक ले जा सकती है। बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह 1200 साइकल, यानि कि इसे 1200 बार पूरी तरह से चार्ज और खाली किया जा सकता है, तक चल सकती है। इसके अलावा बाइक में प्रॉक्सिमिटी अनलॉक, यानि कि पास आने पर अनलॉक फीचर जैसी सुविधा भी है। इसे ग्रे, ब्लू, येलो आदि कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  2. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  3. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  4. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  5. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  7. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  8. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  10. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.