MG ZS EV Price Hike: Rs 89 हजार तक महंगी हुई MG की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार, जानें किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत

MG ZS EV में 50.3kWh बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल मोटर के साथ मिलकर 174bhp और 280Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह पावरट्रेन सिंगल चार्ज में 461 किमी की रेंज देने का दावा करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 19:29 IST
ख़ास बातें
  • MG ZS EV का Essence (आइकॉनिक आइवरी, डुअल-टोन) सबसे अधिक महंगा हुआ
  • MG ZS EV Excite Pro वेरिएंट में 49,800 रुपये बढ़े हैं
  • एंट्री-लेवल एग्जीक्यूटिव वेरिएंट की कीमत पहले के समान बनी हुई है

Photo Credit: MG Motor

MG ने ZS EV की कीमत में बढ़ोतरी की है। ग्राहकों को अब विभिन्न ट्रिम्स के हिसाब से इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के लिए 89,000 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे। MG ZS EV 50.3kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आती है। इसका पावरट्रेन 174bhp और 280Nm का आउटपुट जनरेट करने में सक्षम है और इसकी रेंज 461 किलोमीटर बताई जाती है। इस साल की शुरुआत में MG Windsor EV की कीमत में भी इजाफा हुआ था। EV के सभी वेरिएंट्स के प्राइस में लगभग 50,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। 

MG ZS EV के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत को 89,000 रुपये तक बढ़ाया गया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कीमत में वृद्धि के बाद ZS EV की शुरुआती कीमत पहले के समान 18.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन टॉप ट्रिम 26.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में बेचा जाएगा।

MG ZS EV का Essence (आइकॉनिक आइवरी, डुअल-टोन) और Essence (डार्क ग्रे) वेरिएंट की कीमत में सबसे अधिक, यानी 89,000 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके बाद, Exclusive Plus (डार्क ग्रे) वेरिएंट आता है, जिसकी कीमत 61,800 रुपये बढ़ गई है। Exclusive Plus (आइकॉनिक आइवरी, डुअल-टोन) और Special 100-Year Edition दोनों की कीमतों में 61,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, MG ZS EV Excite Pro वेरिएंट में 49,800 रुपये बढ़े हैं। हालांकि, एंट्री-लेवल एग्जीक्यूटिव वेरिएंट की कीमत वही बनी हुई है।

MG ZS EV में 50.3kWh बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल मोटर के साथ मिलकर 174bhp और 280Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह पावरट्रेन सिंगल चार्ज में 461 किमी की रेंज देने का दावा करता है।
Advertisement

इसी साल जनवरी की शुरुआत में खबर आई थी कि MG Motor के पिछले साल लॉन्च हुए Windsor EV मॉडल के सभी वेरिएंट्स के प्राइस में लगभग 50,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई। Windsor EV के प्राइसेज बढ़कर लगभग 13,99,800 रुपये से 15,99,800 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गए हैं। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पिछले वर्ष दिसंबर में Windsor EV लगातार तीसरे महीने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही है। कंपनी के लिए यह 10,000 यूनिट्स की बिक्री को पार करने वाला तीसरा EV है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MG ZS EV, MG ZS EV price, MG ZS EV Price Hike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.