MG Comet EV 'Gamer Edition': गेमर्स को पसंद आएगा 230 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार का ये खास एडिशन!

MG Comet EV Gamer Edition की भारत में कीमत मूल ट्रिम से 64,999 रुपये अधिक है और नया एडिशन सभी तीन ट्रिम्स में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by अली पार्डीवाला, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 20:41 IST
ख़ास बातें
  • Comet EV Gamer Edition की भारत में कीमत मूल ट्रिम से 64,999 रुपये अधिक है
  • नया एडिशन सभी तीन ट्रिम्स में उपलब्ध है
  • कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार की भारत में शुरुआती कीमत 7,98,000 रुपये है

MG Comet EV 2-डोर डिजाइन के साथ आती है

MG Comet EV अब एक स्पेशल 'Gamer Edition' ट्रिम में उपलब्ध है, जिसे गेमर्स और युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कार का मूल डिजाइन बरकरार रखते हुए नए एडिशन के लुक को गेमिंग एलिमेंट के साथ बदला गया है। कीमत के मामले में नया गेमर एडिशन मूल MG Comet EV से 64,999 रुपये अधिक महंगा है। गेमर एडिशन कॉमेट ईवी के सभी तीन वेरिएंट - पेस, प्ले और प्लश में उपलब्ध है। कॉमेट ईवी को भारत में अप्रैल 2023 में लॉन्च किया गया था, और इसे भारत के सबसे छोटे पैसेंजर व्हीकलमें से एक माना जाता है। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी है।
 

MG Comet EV 'Gamer Edition' price in India, availability

MG Comet EV Gamer Edition की भारत में कीमत मूल ट्रिम से 64,999 रुपये अधिक है और नया एडिशन सभी तीन ट्रिम्स में उपलब्ध है। बता दें कि इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार के बेस Pace वेरिएंट की कीमत 7,98,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप ट्रिम Plush 9,98,000 रुपये (एक्स-शोरूम) में बेचा जाता है। इच्छुक खरीदार कॉमेट ईवी के 'गेमर एडिशन' को ऑनलाइन या पूरे भारत में MG डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं।
 

MG Comet EV 'Gamer Edition' features

MG Comet EV पर 'Gamer Edition' ट्रिम काफी हद तक लुक में बदलाव के साथ आता है, जबकि डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स मूल मॉडल्स के समान हैं। एडिशन के बदलाव कार के मूल ट्रिम के ऊपर निर्भर करते हैं। नए गेमर एडिशन को गेमिंग स्ट्रीमर Mortal (Naman Mathur) के सहयोग से तैयार किया गया है।

MG Comet EV Gamer Edition में गेमिंग एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें स्पेशल एक्सेसरीज और गार्निशिंग टच, जैसे कि साइड मोल्डिंग, कारपेट मैट, इंटीरियर इंसर्ट्स, बॉडी ग्राफिक्स, स्टीयरिंग व्हील कवर और सीट कवर शामिल हैं। कॉमेट ईवी की मौजूदा छोटी, शहरी कार अपील के अलावा डिजाइन एलिमेंट और लुक युवा ड्राइवरों को पसंद आ सकता है।
अप्रैल 2023 में MG द्वारा भारत में लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक कार, सबसे छोटे मेनस्ट्रीम पैसेंजर व्हीकल में से एक है। वेरिएंट के आधार पर, इलेक्ट्रिक कार टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टेड इंफोटेनमेंट सिस्टम के मामले में फीचर पैक आती है। एमजी कॉमेट ईवी के सभी तीनों वेरिएंट में केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 230 किमी है। इसके बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.