CES 2026: ग्लोबल मंच में भारतीय EV ब्रांड का दमखम! अब बिना रेयर अर्थ चलेगी इलेक्ट्रिक बाइक

CES 2026 में MATTER और Niron Magnetics ने मिलकर रेयर-अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर टेक्नोलॉजी का प्रोटोटाइप पेश किया है। यह नई टेक्नोलॉजी EV मोटरसाइकिल्स में बेहतर टॉर्क, एफिशिएंसी और रेंज देने का दावा करती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 18:13 IST
ख़ास बातें
  • CES 2026 में दिखा रेयर-अर्थ-फ्री EV मोटर प्रोटोटाइप
  • MATTER की बाइक में Iron Nitride मैग्नेट टेक्नोलॉजी की तैयारी
  • नई मोटर से बेहतर टॉर्क और एफिशिएंसी का दावा

Photo Credit: Matter

भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडस्ट्री में एक अहम टेक्नोलॉजी साझेदारी सामने आई है। हाई-परफॉर्मेंस और रेयर-अर्थ-फ्री मैग्नेट बनाने वाली कंपनी Niron Magnetics ने भारत की नेक्स्ट-जेन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर टेक्नोलॉजी कंपनी MATTER के साथ कोलैबोरेशन का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत MATTER अपने आने वाले हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्लेटफॉर्म में Niron की Iron Nitride मैग्नेट टेक्नोलॉजी और Variable Flux Motor (VFM) डिजाइन को एक्सप्लोर करेगी।

अभी तक ज्यादातर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में रेयर अर्थ एलिमेंट्स का इस्तेमाल होता है, जो न सिर्फ महंगे होते हैं बल्कि उनकी सप्लाई भी ग्लोबल लेवल पर अनस्टेबल मानी जाती है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए MATTER और Niron Magnetics कथित तौर पर मिलकर ऐसी मोटर टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, जिसमें रेयर अर्थ एलिमेंट्स की जरूरत न पड़े। कंपनियों ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि MATTER की लिक्विड-कूल्ड पावरट्रेन, इन-हाउस गियरबॉक्स और इंटेलिजेंट व्हीकल सिस्टम की एक्सपर्टीज को Niron की Iron Nitride मैग्नेट टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जा रहा है।

Advertisement

इस कोलैबोरेशन का पहला प्रोटोटाइप CES 2026 में शोकेस किया गया है। कंपनियों का दावा है कि इस नई मोटर टेक्नोलॉजी से टॉर्क डिलीवरी, अलग-अलग स्पीड रेंज में एफिशिएंसी, एक्सेलेरेशन और ओवरऑल राइडिंग रेंज में सुधार देखने को मिल सकता है।

MATTER के फाउंडर और ग्रुप CTO प्रसाद तेलिकापल्ली के मुताबिक, कंपनी का फोकस ऐसी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस बनाने पर रहा है, जो परफॉर्मेंस के साथ-साथ टेक्नोलॉजिकल इंडिपेंडेंस भी मजबूत करें। वहीं MATTER के ग्रुप CEO मोहलालभाई ने कहा कि इस टेक्नोलॉजी के जरिए उन सीमाओं को तोड़ा जा सकता है, जो अब तक इलेक्ट्रिक मोटर्स की स्पीड और एफिशिएंसी को लेकर मानी जाती थीं।

Variable Flux Motors की खासियत यह है कि ये लो-स्पीड टॉर्क और हाई-स्पीड एफिशिएंसी के बीच के ट्रेड-ऑफ को काफी हद तक खत्म कर देती हैं। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए इसका मतलब बेहतर एक्सेलेरेशन, सिटी ट्रैफिक में ज्यादा कंट्रोल, हाईवे पर एफिशिएंट क्रूजिंग और बेहतर थर्मल स्टेबिलिटी हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  7. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  8. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  10. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.