21 हजार में बुक करें 456km चलने वाली Mahindra XUV400, Tata Nexon EV को देगी टक्कर

महिंद्रा का दावा है कि  XUV400 34.5kWh बैटरी पैक के साथ 375km की रेंज प्रदान करती है। वहीं 39.4kWh बैटरी पैक के साथ 456km की रेंज प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2023 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra ने आज XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है।
  • XUV400 34.5kWh बैटरी पैक के साथ 375km की रेंज प्रदान करती है।
  • XUV400 39.4kWh बैटरी पैक के साथ 456km की रेंज प्रदान करती है।

Mahindra XUV400 456km की रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: Mahindra

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने आज नई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप ईवी खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग का तरीका बता रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि XUV400 में क्या कुछ खास और इसकी बुकिंग कैसे होगी और डिलीवरी कब शुरू होने वाली है।
 

Mahindra XUV400 की बुकिंग और कीमत


Mahindra XUV400 की बुकिंग आप नजदीकी डीलरशिप या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। ग्राहक महज 21 हजार रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। XUV400 EL की डिलीवरी मार्च 2023 से और XUV400 EC की डिलीवरी दिवाली पर फेस्टिव सीजन के दौरान होगी। Mahindra ने हाल ही में XUV400 को भारत में लॉन्च किया था। कीमत की बात करें तो Mahindra XUV400 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है। यह ईवी ईसी और ईएल दो वेरिएंट में आती है। एंट्री वेरिएंट ईसी की कीमत 15.99 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट ईएल की कीमत 18.99 लाख रुपये है। पहली 5 हजार बुकिंग पर ये शुरुआती कीमतें लागू होती हैं।
 

Mahindra XUV400 की पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Mahindra XUV400 EV में दी गई है फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 150hp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह ईवी 34.5kWh और 39.4kWh बैटरी पैक ऑप्शन में आती है। Mahindra दावा करती है कि यह ईवी सिर्फ 8.3 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 150 किमी तक है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स फन, फास्ट और फीयरलेस मिलते हैं।
Advertisement

महिंद्रा का दावा है कि  XUV400 34.5kWh बैटरी पैक के साथ 375km की रेंज प्रदान करती है। वहीं 39.4kWh बैटरी पैक के साथ 456km की रेंज प्रदान करती है। 50kW डीसी फास्ट चार्जर के जरिए इसे 50 मिनट के अंदर 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक एसयूवी को 7.2kW का इस्तेमाल करके 6 घंटे और 30 मिनट में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं 3.3kW एसी चार्जर के साथ 13 घंटे में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
 

Mahindra XUV400 के फीचर्स


फीचर्स की बात करें तो Mahindra XUV400 में 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जिसमें Mahindra की AdrenoX- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ OTA अपडेट, प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिंगल-पैन सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल है। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, 4-व्हील डिस्क ब्रेक, बैटरी पैक के लिए IP67 रेटिंग, सुरक्षा किट में ISOFIX एंकरेज हैं। कलर ऑप्शन के लिए यह आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इंफिनिटी ब्लू के साथ सैटिन कॉपर के डुअल टोन ऑप्शन में आएगी। XUV 400 का मुकाबला Tata Nexon EV, MG ZS EV और Hyundai Kona EV से है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  6. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  7. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.