Lotus Type 133 इलेक्ट्रिक कार पेश, सिंगल चार्ज में चलेगी 643 किलोमीटर

पावर के मामले में टाइप 133 में एलेट्रे के समान 112.0-किलोवाट-घंटे की बैटरी पैक है जिससे 643 किमी तक की रेंज मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Lotus Type 133 में एलेट्रे के समान 112.0-किलोवाट-घंटे की बैटरी पैक है।
  • Lotus Type 133 में 643 किमी तक की रेंज मिल सकती है।
  • Lotus ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Lotus Type 133 को पेश किया है।

Lotus Type 133 की रेंज 643 KM है।

Photo Credit: InsideEVs

ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी Lotus ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Lotus Type 133 को पेश किया है। Lotus Type 133 में 112 किलोवॉट की बैटरी दी गई है, जिसकी बदौलत एक बार चार्ज होकर 643 किमी की दूरी तय कर सकती है। इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन धीरे-धीरे बाजार में बढ़ता जा रहा है। 2022 में सिर्फ 576 कारों की बिक्री के बाद Lotus वापसी कर रहा है। ब्रिटिश कार निर्माता को 2023 के पहले 6 महीनों में अपनी Emira स्पोर्ट्स कार और Eletre SUV  के लिए 17,000 प्री-ऑर्डर मिले हैं। यहां हम आपको Lotus Type 133  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

लोटस टाइप 133 पर फिलहाल काम चल रहा है जो कि जल्द ही इलेक्ट्रिक लाइनअप में शामिल हो सकती है। हालांकि इसका आधिकारिक नाम अभी तक सामने नहीं आया है। डिजाइन और फीचर्स का खुलासा पहले से हो रहा है। टाइप 133 की स्पाई फोटो में एक आकर्षक 4-डोर डिजाइन पता चल रहा है। सेडान में यूनिक अल्ट्रा-स्लिम स्प्लिट हेडलाइट फिक्स्चर और रियर लाइट बार जैसे फीचर्स ने लोगों को ध्यान आकर्षित किया है। रियर-व्हील डिफ्यूजर और बट्रेस्ड फ्रंट फेंडर के साथ एयरोडायनामिक डिजाइन ज्यादा परफॉर्मेंस पर फोकस करता है।


Advertisement
Lotus Type 133 की खासियतें


पावर के मामले में लोटस टाइप 133 में एलेट्रे के समान 112.0-किलोवाट-घंटे की बैटरी पैक है जिससे 643 किमी तक की रेंज मिल सकती है। हाई-एंड परफॉर्मेंस वर्जन काफी हद तक Porsche Taycan Turbo S और Tesla Model S Plaid से टक्कर लेंगे जो 900HP की पावर जनरेट करते हैं।

खास बात यह है कि सेडान के नाम को लेकर अटकलें हैं। नई सेडान में "ई" रह सकता है या कुछ अलग हो सकता है। कुछ लोगों का सुझाव 1960 के दशक की शुरुआत में आई Cortina जैसा नाम भी है। आगामी इलेक्ट्रिक कार साल के आखिर से पहले आ सकती है और बिक्री 2024 की गर्मियों में शुरू होने की संभावना है। Type 133 एक बड़ी स्ट्रैटजी का हिस्सा लग रहा है जो कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ज्यादा बेहतर बना सकता है, जिसकी बेस कीमत 90 हजार डॉलर से कम होने की संभावना है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  3. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  4. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  6. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  7. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  8. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  9. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  10. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.