• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 70km रेंज वाली Lampago Electric Trike ट्राइसाइकल लॉन्च, जानें डिटेल्स

सिंगल चार्ज में 70km रेंज वाली Lampago Electric Trike ट्राइसाइकल लॉन्च, जानें डिटेल्स

पहियो का साइज 10 इंच है। इसमें फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक्स हैं।

सिंगल चार्ज में 70km रेंज वाली Lampago Electric Trike ट्राइसाइकल लॉन्च, जानें डिटेल्स

Photo Credit: Lampago

लैम्पागो इलेक्ट्रिक ट्राइक शानदार रेट्रो लुक के साथ आती है। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

ख़ास बातें
  • इसके रियर में दो पहिए लगे हैं जबकि फ्रंट में एक व्हील दिया गया है।
  • पहियो का साइज 10 इंच है। इसमें फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक्स हैं।
  • यह 200 किलो तक लोड ले जा सकती है।
विज्ञापन
Lampago ने इलेक्ट्रिक ट्राइक (ट्राइसाइकल) को लॉन्च किया है। Lampago Electric Trike एक कार्गो के विकल्प के रूप में लॉन्च किया गया दिखता है। क्योंकि यह देखने में छोटी कार जैसी दिखती है। डिजाइन बेहद रोचक और देखने में शानदार है, जो रेट्रो लुक के साथ दिया गया है। साथ में इसके कलर्स और डिजाइन एलिमेंट्स इसे बेहद खास लुक देते हैं। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रतिघंटा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, और सभी फीचर्स। 
 

Lampago Electric Trike price

Lampago Electric Trike को कंपनी ने यूरोप में पेश किया है। जहां तक इसकी कीमत की बात है, इसका खुलासा अभी तक कंपनी की ओर से नहीं किया गया है। जल्द ही इसकी कीमत घोषित की जा सकती है। 
2ju2af4o
 

Lampago Electric Trike features

लैम्पागो इलेक्ट्रिक ट्राइक रेट्रो लुक के साथ आती है। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रतिघंटा है। कंपनी का कहना है कि इसको ऑपरेट करने के लिए किसी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। यह एक थ्रीव्हीलर है जिसका बॉडी डिजाइन गोलाकार है। इसमें दोनों साइड में एक-एक दरवाजा दिया गया है। अंदर दो सीटें हैं जो एक के बाद एक लगाई गई हैं। इसके रियर में दो पहिए लगे हैं जबकि फ्रंट में एक व्हील दिया गया है।  

पहियो का साइज 10 इंच है। इसमें फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक्स हैं। इसकी क्षमता की बात करें तो यह 200 किलो तक लोड ले जा सकती है। इसमें छत नहीं दी गई है इसलिए हेल्मेट पहनकर चलाने की आवश्यकता है। यह 60V की 30Ah बैटरी से लैस है। सिंगल चार्ज में यह 70 किलोमीटर तक जा सकती है। मोटर के प्रकार के बारे में यहां जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है, लेकिन इसमें 1,000W तक का आउटपुट मिल सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »