• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • KTM ने लॉन्च की कार्बन फ्रेम वाली ई बाइक, 25 Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकती है

KTM ने लॉन्च की कार्बन फ्रेम वाली ई-बाइक, 25 Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकती है

KTM Macina Revelator SX Prime को यूरोप में 7,899 यूरो (करीब 7.17 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है।

KTM ने लॉन्च की कार्बन फ्रेम वाली ई-बाइक, 25 Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकती है
ख़ास बातें
  • KTM Macina Revelator SX Prime को यूरोप में कीमत 7,899 यूरो है
  • Macina Revelator SX Prime ई-बाइक 55 Nm तक का पीक टॉर्क जनरेट करती है
  • इसकी असिस्ट टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है
विज्ञापन
KTM ने Macina Revelator SX Prime ई-बाइक को यूरोप में पेश किया है। भारत में अपनी दमदार रेसिंग DNA वाली बाइक के लिए प्रसिद्ध KTM ई-बाइक भी बनाती है, लेकिन कंपनी ने अभी इस इस पोर्टफोलियो को भारत के लिए उपलब्ध नहीं कराया है। नई Macina Revelator SX Prime ई-बाइक 55 Nm तक का पीक टॉर्क जनरेट करने के लिए बॉश परफॉर्मेंस लाइन SX मोटर से लैस आती है, जिसकी बदौलत यह करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप असिस्टेंस स्पीड प्राप्त कर सकती है। इलेक्ट्रिक साइकिल बॉश कॉम्पैक्टट्यूब 400Wh बैटरी से भी लैस है। 

NotebookCheck के अनुसार, KTM Macina Revelator SX Prime को यूरोप में 7,899 यूरो (करीब 7.17 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इस ई-बाइक को उपलब्ध कब कराया जाएगा।

खासियतों की बात करें, तो और नई Macina Revelator SX Prime ई-बाइक 55 Nm तक का पीक टॉर्क जनरेट करने वाली बॉश परफॉर्मेंस लाइन SX मोटर से लैस आती है। इसकी असिस्ट टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इलेक्ट्रिक साइकिल बॉश कॉम्पैक्टट्यूब 400Wh बैटरी से भी लैस है। फिलहाल कंपनी ने इसकी सटीक रेंज के बारे में जानकारी नहीं दी है। एक वैकल्पिक PowerMore 250 रेंज एक्सटेंडर के जरिए इसकी रेंज को और बढ़ाया जा सकता है। 

KTM Macina Revelator SX Prime में एक बिल्ट-इन क्लासीफाइड हब है, जो Shimano 105 Di2 R7150-12 शैडो रियर डिरेलियर के साथ-साथ गियर रेशियो की एक विस्तृत रेंज से लैस आता है। आप बॉश मिनी रिमोट ड्रॉपबार के जरिए असिस्ट लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं और ई-बाइक फ्लो ऐप का उपयोग करके राइडिंग डिटेल्स देख सकते हैं। 

कंपनी का कहना है कि ई-बाइक में केबल को अंदर ही अंदर एक पार्ट से दूसरे पार्ट तक ले जाया गया है, जिससे केबल एयरोडायनामिक्स में सुधार होता है। इसमें आगे और पीछे Continental G-Prix 5000 TL 28-622 टायर्स मिलते हैं।

ई-बाइक में सेफ्टी के लिए रेवेलेटर प्रीमियम कार्बन F15 सस्पेंशन फोर्क और शिमैनो 105 R7170 हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक शामिल हैं। पैडल के बिना, कार्बन-फ्रेम वाली ई-बाइक का वजन 13.3 किलोग्राम है और यह 109 किलोग्राम तक का वजन उठा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »