₹75 हजार से कम में 150Km रेंज! भारत में लॉन्च हुए Komaki MG Pro V और Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर

Komaki ने भारत में MG Pro V और MG Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। दोनों स्कूटर्स मेटल बॉडी, LiFePO4 बैटरी और 150Km तक की दावा की गई रेंज के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 14:31 IST
ख़ास बातें
  • Komaki ने MG Pro V और MG Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए
  • MG Pro+ में कंपनी ने 150Km से ज्यादा रेंज का दावा किया है
  • दोनों स्कूटर्स मेटल बॉडी और LiFePO4 बैटरी के साथ आते हैं

Komaki MG Pro V और MG Pro+ की शुरुआती कीमत 73,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है

Photo Credit: Komaki Electric

Komaki Electric Vehicles ने भारतीय बाजार में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर MG Pro V और MG Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि इन स्कूटर्स को उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो कम कीमत में मजबूत बॉडी और लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। दोनों मॉडल्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 75 हजार से कम है। कंपनी के मुताबिक, इन स्कूटर्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी मेटल बॉडी है, जबकि इस सेगमेंट के ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स फाइबर बॉडी के साथ आते हैं।

Komaki MG Pro V और MG Pro+ की शुरुआती कीमत 73,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने फिलहाल दोनों स्कूटर्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कीमत और उपलब्धता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

Komaki के मुताबिक, MG Pro V एक बार फुल चार्ज होने पर 90 से 100 किलोमीटर तक की रेंज देता है। वहीं MG Pro+ की दावा की गई रेंज 150 किलोमीटर से ज्यादा है। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में LiFePO4 (Lithium Iron Phosphate) बैटरी और BLDC हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी लंबी लाइफ और बेहतर सेफ्टी ऑफर करती है।

Komaki ने दोनों स्कूटर्स में मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी दी है, जिसकी मदद से यूजर्स बैटरी हेल्थ और अनुमानित रेंज जैसी जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा दोनों मॉडल्स में फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, एंटी-थेफ्ट लॉक, पार्किंग असिस्ट और रिपेयर स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं MG Pro+ में ज्यादा बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया है।

कंपनी के मुताबिक, इस प्राइस सेगमेंट में ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स फाइबर बॉडी के साथ आते हैं, जबकि MG Pro V और MG Pro+ में मेटल बॉडी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इससे स्कूटर्स ज्यादा मजबूत होंगे और लंबे समय तक इस्तेमाल में बेहतर टिकाऊपन मिलेगा।

Advertisement

Komaki Electric Vehicles के को-फाउंडर Gunjan Malhotra ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ऐसे ग्राहकों को बेहतर विकल्प देना है जो कम बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। उनके मुताबिक, नए स्कूटर्स में मजबूत मेटल बॉडी और लंबे समय तक चलने वाली LiFePO4 बैटरी दी गई है, जो कई मौजूदा इलेक्ट्रिक और पेट्रोल स्कूटर्स में इस्तेमाल होने वाली बैटरियों की तुलना में बेहतर लाइफ ऑफर करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.