96km की रेंज और 45km/h टॉप स्पीड! लॉन्च हुई Kingbull की नई ई-बाइक, जानें कीमत

Kingbull Rover 2.0 कुछ प्रभावित करने वाले हार्डवेयर लेकर आती है। इसमें फुल सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। ई-बाइक 100mm का फ्रंट फोर्क और 45mm का रियर शॉक से लैस आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 सितंबर 2025 17:56 IST
ख़ास बातें
  • 750W Bafang मोटर, 80Nm टॉर्क और 45km/h टॉप स्पीड शामिल
  • कीमत $1,399, Sand Blue और Black कलर ऑप्शन में होगी उपलब्ध
  • 720Wh Samsung बैटरी और एक चार्ज पर 96km तक की रेंज इसकी खासियत

Kingbull Rover 2.0 Sand Blue और Black कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी

Photo Credit: Kingbull

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में Kingbull ने अपना नया मॉडल Rover 2.0 पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह ई-बाइक रोजाना के इस्तेमाल से लेकर ऑफ-रोड ट्रेल्स तक, हर जरूरत को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है। बाइक में 750W Bafang रियर हब मोटर है, जो 80Nm टॉर्क जेनरेट करने का दावा करती है। इसके साथ यूजर्स को 45km/h (क्लास 3 मोड) तक की टॉप स्पीड और करीब 96KM की मैक्स रेंज (Samsung की 720Wh बैटरी से) मिलने की बात कही गई है। बाइक को 0 से 100% चार्ज करने में लगभग 5 घंटे लगते हैं।

Kingbull Rover 2.0 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत $1,399 (करीब 1.23 लाख रुपये) रखी गई है, जिसमें शिपिंग भी शामिल है। कंपनी एक खास ऑफर भी दे रही है, अगर एक से ज्यादा बाइक खरीदी जाती है, तो $200 (लगभग 17,600 रुपये) की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यह Sand Blue और Black कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी।

स्पेसिफिकेशंस के मामले में Rover 2.0 कुछ प्रभावित करने वाले हार्डवेयर लेकर आती है। इसमें फुल सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। ई-बाइक 100mm का फ्रंट फोर्क और 45mm का रियर शॉक से लैस आती है। साथ ही 26×4.0 इंच CST पंक्चर-रेसिस्टेंट टायर्स से राइडिंग और भी स्मूद बना सकते हैं। ब्रेकिंग के लिए डुअल-पिस्टन हाइड्रॉलिक ब्रेक्स (180mm रोटर्स के साथ) और गियर शिफ्ट के लिए Shimano का 7-स्पीड ड्राइवट्रेन शामिल है।

Rover 2.0 में 750W बाफैंग रियर हब मोटर है जो 80Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिससे क्लास 3 मोड में इसकी मैक्सिमम स्पीड 45 किमी/घंटा या क्लास 2 मोड में 32 किमी/घंटा हो जाती है। 720Wh की सैमसंग बैटरी पूरी तरह चार्ज होने पर 60 मील (करीब 96 किमी) तक की रेंज देने का दावा करती है, जबकि नॉर्मल यूसेज में यह 40 मील (64 किमी) के करीब जा सकती है। साथ में दिए गए स्मार्ट चार्जर से इसे चार्ज होने में लगभग 5 घंटे लगते हैं।

इसके अलावा Kingbull Rover 2.0 ई-बाइक में KB35H कलर डिस्प्ले मिलता है। यह 48V LED लाइटिंग और एल्यूमीनियम फ्रेम (इंटीग्रेटेड केबलिंग के साथ) से लैस है और साथ ही इसके साथ एक्सेसरीज पैकेज का ऑप्शन भी मिलता है, जिसमें फोन माउंट, लॉक और एयर पंप शामिल हैं।
 

Advertisement

Kingbull Rover 2.0 की कीमत कितनी है?

इसकी कीमत $1,399 है और शिपिंग शामिल है।

एक चार्ज पर Rover 2.0 कितनी रेंज देती है?

कंपनी का दावा है कि यह 96km तक चल सकती है।

इस ई-बाइक की टॉप स्पीड क्या है?

क्लास 3 मोड में टॉप स्पीड 45km/h है, जबकि क्लास 2 में 32km/h लिमिट है।

Advertisement

बैटरी को चार्ज होने में कितना समय लगता है?

स्मार्ट चार्जर से बैटरी लगभग 5 घंटे में फुल चार्ज होती है।

Rover 2.0 में कौन-सा सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम है?

इसमें फुल सस्पेंशन (100mm फ्रंट, 45mm रियर) और डुअल-पिस्टन हाइड्रॉलिक ब्रेक्स दिए गए हैं।

यह बाइक किन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है?

Sand Blue और Black कलर ऑप्शन मिलते हैं

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.