Audi, Porsche की टेंशन बढ़ाने आ रही है Jaguar की ऑल-इलेक्ट्रिक सुपर लग्जरी कार, कंपनी ने शेयर की तस्वीरें

Jaguar का कहना है कि ऑल-इलेक्ट्रिक फोर-डोर GT के प्रोटोटाइप ने हजारों किलोमीटर का वर्चुअल और फिजिकल टेस्ट पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2024 20:46 IST
ख़ास बातें
  • Jaguar ने अपनी अपकमिंग ऑल-इलेक्ट्रिक GT की टेस्टिंग की तस्वीरें शेयर की
  • इसका प्रिव्यू 2 दिसंबर को मियामी आर्ट वीक में किया जाएगा
  • Audi e-tron GT, Porsche Taycan जैसे मॉडल्स से टक्कर लेगी अपकमिंग EV

Photo Credit: Jaguar

जगुआर (Jaguar) ने 2026 के लॉन्च से पहले अपने फोर-डोर इलेक्ट्रिक GT प्रोटोटाइप को दुनिया के सामने पेश किया, लेकिन कैमोफ्लाज के साथ। कंपनी ने प्रोटोटाइप का खुलासा करते हुए यह बता दिया है कि कंपनी अब अपना रुख फुली-इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर कर रही है। ब्रांड की 'रीइमैजिन स्ट्रैटेजी' के हिस्से के रूप में, कैमोफ्लाज टेस्ट म्यूल एक लंबे बोनट, ढलान वाली रूफलाइन और फास्टबैक स्टाइल को दिखाता है। देखने ही पता चलता है कि अपकमिंग Jaguar इलेक्ट्रिक सेडान में बड़ा केबिन स्पेस मिलेगा। यूके के सोलिहुल में नए जगुआर इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर (JEA) पर बनाई जा रही यह जगुआर की बिल्कुल नई डिजाइन लैंगुएज को दिखाती है। इसका प्रिव्यू 2 दिसंबर को मियामी आर्ट वीक में डिजाइन विजन कॉन्सेप्ट में होगा।

Jaguar अब फुली-इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंटर करने जा रही है। कंपनी ने अपने फोर-डोर इलेक्ट्रिक GT प्रोटोटाइप को कैमोफ्लाज के साथ टीज किया है, जिसमें कार एक लंबे बोनट और स्लोपी रूफलाइन के साथ दिखाई देती है। भले ही कैमोफ्लाज में हो, लेकिन तस्वीरें Jaguar द्वारा एक नई डिजाइन शैली को अपनाए जाने की ओर इशारा करती हैं। इलेक्ट्रिक जीटी को 2026 में मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कीजा रही है।

कंपनी का कहना है कि ऑल-इलेक्ट्रिक फोर-डोर GT के प्रोटोटाइप ने हजारों किलोमीटर का वर्चुअल और फिजिकल टेस्ट पूरा कर लिया है और जल्द ही इसे दुनिया भर की विभिन्न सड़कों पर टेस्टिंग के लिए उतार दिया जाएगा।
 

Photo Credit: Jaguar


शेयर की गई तस्वीरें इलेक्ट्रिक GT में Jaguar की सिग्नेचर ग्रिल दिखाती है। इसमें लंबा बोनट दिया गया है और पीछे की ओर जाते हुए रूफलाइन स्लोप दिखाती है। इसका लंबा व्हीलबेस ज्यादा केबिन स्पेस की ओर इशारा देता है। मार्केट में आने के बाद Jaguar की यह टॉप-ऑफ-द-लाइन इलेक्ट्रिक कार मौजूदा Audi e-tron GT, Porsche Taycan, Mercedes-Benz EQS जैसे मॉडल्स से टक्कर लेगी।
Advertisement

अपकमिंग इलेक्ट्रिक GT नए जगुआर इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर (JEA) पर बनाई जाएगी। इसमें फुल चार्ज में लगभग 700 किमी की रेंज मिलने की उम्मीद की जा रही है। इतना ही नहीं, इसमें 600 बीएचपी की पावर मिलने की संभावना है। जगुआर 2 दिसंबर को मियामी आर्ट वीक में डिजाइन विजन कॉन्सेप्ट के साथ अपनी इस नई पेशकेश को दुनिया के समाने रखने वाली है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jaguar, Jaguar electric car, Jaguar Electric GT
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.