2 हजार रुपये में बुक कराएं भारत की सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलती है 160Km

PMV Electric Eas E Electric Car : यह एक माइक्रो कार है, जिसमें दो यात्री बैठ सकते हैं। साइज में 36 स्‍क्‍वॉयर फीट की यह इलेक्ट्रिक कार प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 18:38 IST
ख़ास बातें
  • 2 हजार रुपये में प्री-ऑर्डर हो रही इलेक्ट्रिक कार
  • PMV Electric की EaS-E ईवी पिछले हफ्ते हुई है लॉन्‍च
  • यह कार 11 कलर ऑप्‍शंस में बुक कराई जा सकती है

PMV Electric की EaS-E को सिर्फ 2 हजार रुपये में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

इंडियन ऑटो मार्केट तेजी से इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की ओर शिफ्ट हो रहा है। वो दिन अब लद गए, जब लोग कहते थे कि इलेक्ट्रिक गाड़‍ियां सस्‍ती होंगी तो लेंगे। मुंबई बेस्ड PMV Electric ने पिछले हफ्ते देश की पहली माइक्रो ईवी PMV Electric Eas-E को लॉन्‍च किया। यह एक माइक्रो कार है, जिसमें दो यात्री बैठ सकते हैं। साइज में 36 स्‍क्‍वॉयर फीट की यह इलेक्ट्रिक कार प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध है। आपको ना के बराबर खर्च करना है। महज 2 हजार रुपये में आप इस इलेक्ट्रिक कार को बुक करा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि उसकी कार प्रदूषण के साथ-साथ ट्रैफ‍िक पर पड़ने वाले बोझ को भी कम करती है। 

PMV Electric की EaS-E को सिर्फ 2 हजार रुपये में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। कार बुक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद आपको अपना पसंदीदा कलर सिलेक्‍ट करना है। नाम, ई-मेल और फोन नंबर डालकर ऑर्डर प्‍लेस कर देना है। यह कार 11 कलर ऑप्‍शंस में बुक कराई जा सकती है। इसके अनुमानित दाम 4 से 5 लाख रुपये के बीच हो सकते हैं। कंपनी ने 160 किलोमीटर रेंज का दावा किया है और कहा है कि प्री-ऑर्डर अमाउंट रिफंडेबल होगा। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि उन्हें Eas-E के लिए 6 हजार प्री-ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं। बेस वेरिएंट शुरुआत 10 हजार ग्राहकों के लिए ही है। 

बात करें इसके फीचर्स की तो PMV Electric Eas-E में PMSM मोटर दी गई है जो कि 10kW की पावर और 50Nm का टॉर्क जनरेट करती है। स्पीड की बात करें तो यह 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। PMV Electric नई Eas-E को तीन बैटरी पैक के साथ पेश करेगी, जिनकी रेंज 120km, 160km और 200km तक होगी। चार्जिंग समय की बात करें तो यह ईवी 3-4 घंटे में चार्ज हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह ईवी 75 पैसे से भी कम दाम में 1 किमी की दूरी तय कर सकती है। ये बैटरी पैक IP67 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे पानी से बचाव रहता है और 48V Li Iron Phosphate सेल हैं। बैटरी पैक एक इंटीग्रेटेड स्ट्रक्चर के तौर पर भी काम करता है, जिसका मतलब है कि इसे बेहतर स्ट्रक्चरल रिगिडिटी के लिए चेसिस मेंबर के तौर पर रखा गया है।

फीचर्स की बात करें तो PMV Electric Eas-E में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक स्मॉल इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। सेफ्टी के लिए पीएमवी इलेक्ट्रिक ने इस माइक्रो ईवी में मोनोकोक चेसिस (मोनोकॉक चेसिस कार के चारों ओर एक शेल होता है जो एक ही फ्रेम में बना होता है।)  दिया गया है जो कि हाई स्ट्रेंग्थ मेटल कंस्ट्रक्शन से बनाया गया है। इस ईवी में सिंगल ड्राइवर एयरबैग भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.