सिंगल चार्ज में 631Km रेंज वाली Hyundai Ioniq 5 EV को मिलीं 650 बुकिंग! डिलीवरी मार्च से शुरू

Hyundai Ioniq 5 भारत में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 फरवरी 2023 09:52 IST
ख़ास बातें
  • केवल 7.6 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी की रफ्तार यह पकड़ सकती है।
  • इसकी बैटरी सिर्फ 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है।
  • Hyundai Ioniq 5 भारत में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है।

Hyundai Ioniq 5 को भारत में हाल ही में Auto Expo 2023 में लॉन्च किया गया था।

Hyundai Ioniq 5 EV को Auto Expo 2023 में हाल ही में पेश किया गया था। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी थीं और अब तक इसकी 600 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग कंपनी को मिल भी चुकी है, जिसकी उम्मीद नहीं की जा रही थी। Hyundai Ioniq 5 भारत में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जिसके साथ 72.6kWh की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में यह 631 किलोमीटर की रेंज दे सकती है, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। कंपनी जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू करने जा रही है जिसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 
 

Hyundai Ioniq 5 की कीमत, उपलब्धता

Hyundai Ioniq 5 को भारत में हाल ही में Auto Expo 2023 में लॉन्च किया गया था। इसकी एक्स शोरूम कीमत 44.95 लाख रुपये है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने इसकी बुकिंग और डिलीवरी से संबंधित जानकारी दी है। इसे ग्रेविटी गोल्ड मैटे, मि़डनाइट ब्लैक पर्ल और ऑप्टिक व्हाइट कलर्स में बुक किया जा सकता है। Hyundai Ioniq 5 EV की डिलीवरी मार्च से शुरू होने जा रही है। टाइम्स ड्राइव की रिपोर्ट के मुताबिक, Hyundai Ioniq 5 के लिए कंपनी को अब तक 650 बुकिंग्स प्राप्त हो चुकी हैं और अगले महीने से इसे कस्टमर्स को डिलीवर करना भी शुरू कर दिया जाएगा। 
 

Hyundai Ioniq 5 की पावर, फीचर्स

Hyundai Ioniq 5 भारत में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जिसके साथ 72.6kWh की बैटरी दी गई है। यह मोटर 160 किलो वॉट की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। सिंगल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक कार ARAI सर्टिफाइड 631km की रेंज देती है। केवल 7.6 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी की रफ्तार यह पकड़ सकती है। चार्जिंग टाइम की बात की जाए तो इसकी बैटरी सिर्फ 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है।

Hyundai IONIQ 5 को हुंडई के नए इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर तैयार किया गया है। इसमें पैरामैट्रिक पिक्सल एलईडी हैडलैंप्स, पैरामैट्रिक पिक्सल एलईडी टेललैंप्स, पैरामैट्रिक पिक्सल डिजाइन एलॉय व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्मट, कॉलम टाइप शिफ्ट बाय वायर, वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, हाइट एडजेस्टमेंट के साथ हैंड्स फ्री स्मार्ट पावर टेल गेट और एलईडी टर्न इंटीकेटर्स के साथ हीटेड आउटसाइड मिरर भी इसमें दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.