इस कार की सीट में लगा है 'हैलमेट एयरबैग', एक्सिडेंट के वक्त सिर की सेफ्टी पक्की! जानें कब होगी लॉन्च

Huawei-Chery की Luxeed V9 मिनीवैन ऑटो इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकती है, क्योंकि यह सीट में इंटीग्रेटेड हेलमेट एयरबैग के साथ आने वाली पहली मास-प्रोडक्शन कार हो सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Luxeed V9 में सीट-इंटीग्रेटेड हेलमेट एयरबैग मिलने की संभावना
  • Huawei-Chery की नई फ्लैगशिप MPV 2026 में लॉन्च हो सकती है
  • 800V आर्किटेक्चर और एडवांस ड्राइविंग सिस्टम का दावा

Photo Credit: Yanfeng Automotive

Huawei और Chery की जॉइंट ब्रांड Luxeed अपनी नई फ्लैगशिप MPV के साथ ऑटो इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकती है। एक लेटेस्ट लीक के मुताबिक, Luxeed V9 मिनीवैन दुनिया की पहली ऐसी मास-प्रोडक्शन कार बनने जा रही है, जिसमें सीट्स के अंदर इंटीग्रेटेड “हेलमेट एयरबैग” दिया जाएगा। इस टेक-फोकस्ड फ्लैगशिप मॉडल को चीन के घरेलू बाजार में स्प्रिंग 2026 में लॉन्च किए जाने की तैयारी है। हालांकि, हेलमेट एयरबैग टेक्नोलॉजी खुद Luxeed ने डेवलप नहीं की है, बल्कि एक ऑटोमोटिव कंपनी इसे दो साल पहले ही दिखा चुकी है।

Weibo पर एक्टिव ऑटो ब्लॉगर ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि Luxeed V9 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका इंडस्ट्री-फर्स्ट सेफ्टी सिस्टम होगा। टक्कर से पहले कार की सीट्स अपने आप ज्यादा सेफ पोजिशन में एडजस्ट हो जाएंगी और उसी वक्त साइड एयरबैग्स के साथ हेलमेट एयरबैग भी डिप्लॉय होगा। बताया जा रहा है कि यह सिस्टम एक्सीडेंट के दौरान सिर और गर्दन की सेफ्टी को और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

इस टेक्नोलॉजी की झलक पहली बार 2023 में Yanfeng Automotive Interior Systems ने दिखाई थी, जो दुनिया के कई बड़े ऑटो ब्रांड्स को इंटीरियर सॉल्यूशन्स सप्लाई करती है। इस सीट डिजाइन में बड़ा रिक्लाइन एंगल, रोटेशन और लंबी स्लाइडिंग के साथ प्री-क्रैश सीट रिटर्न सिस्टम शामिल है, जो ADAS से सिग्नल लेकर टक्कर से पहले सीट को सीधा कर देता है। कंपनी के मुताबिक, एयरबैग और इंटीग्रेटेड सीट बेल्ट मिलकर टक्कर के वक्त शरीर पर पड़ने वाले फोर्स को कम करने में मदद करते हैं।

Luxeed ब्रांड की शुरुआत 2023 में Huawei और Chery के सहयोग से HIMA अलायंस के तहत हुई थी। फिलहाल Luxeed की लाइनअप में S7 सेडान और R7 SUV शामिल हैं, जो BEV और EREV पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ आती हैं। China EV DataTracker के मुताबिक, जनवरी से नवंबर 2025 के बीच Luxeed ने 81,000 से ज्यादा यूनिट्स डिलीवर की हैं, जिससे ब्रांड की ग्रोथ साफ दिखती है।

CarNewsChina की रिपोर्ट बताती है कि डिजाइन और प्लेटफॉर्म के मामले में Luxeed V9, Chery के E0X (E0X-L) मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। इसी प्लेटफॉर्म पर Exlantix ET, Exlantix ES और Luxeed के दूसरे मॉडल्स भी बने हैं। V9 का व्हीलबेस ज्यादा लंबा होगा और इसकी बॉडी लंबाई 5.3 मीटर से ज्यादा बताई जा रही है, जिससे केबिन स्पेस काफी बड़ा मिलेगा।

Advertisement

फीचर्स के मामले में भी Luxeed V9 को प्रीमियम सेगमेंट में रखा जाएगा। रिपोर्ट बताती है कि इसमें Huawei का डेवलप किया हुआ पावरट्रेन और हेडलाइट्स, बड़े पैसेंजर स्क्रीन्स, इन-बिल्ट फ्रिज, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 192-लाइन LiDAR दिया जा सकता है। दूसरी रो में दो इंडिपेंडेंट जीरो-ग्रैविटी सीट्स मिलने की बात भी सामने आई है।

पावर और ड्राइविंग टेक्नोलॉजी की बात करें तो Luxeed V9 में 800V हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर और Huawei का Qiankun Advanced Driving System (ADS) मिलेगा, जिसे L3-रेडी बताया जा रहा है। यह MPV EV और EREV दोनों वेरिएंट्स में आ सकती है, जिनके लिए बैटरी सप्लाई CATL करेगी। हालांकि, इन सभी जानकारियों पर अभी कंपनी की ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.