Honda ने तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक Honda Dax, Honda Cub, और Honda Zoomer कीं पेश, जानें फीचर्स

जापानी ऑटोमोबाइल मेकर Honda ने EV सेग्मेंट में नए टू-व्हीलर्स को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2023 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Honda ने अभी तक इनकी कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
  • EB श्रेणी में होने के कारण इनके लिए किसी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं।
  • इनका डिजाइन और खूबियां जेनरेशन Z को ध्यान में रखकर दिए गए हैं।

इन्हें इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल (EB) की श्रेणी में रखा गया है इसलिए इनकी स्पीड को 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक ही सीमित रखा गया है।

Photo Credit: Honda

Honda Global ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स में अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स (EB) को पेश किए हैं। इन इलेक्ट्रिक बाइक्स को कंपनी ने चीन में पेश किया है जो कि गैस आधारित बाइक्स का ही दूसरा इलेक्ट्रिक वर्जन हैं। इन्हें Dax, Cub, और Zoomer के नए इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया है। ये इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। कंपनी ने इनमें क्या क्या फीचर्स दिए हैं, इस पर एक नजर डाल लेते हैं। 

जापानी ऑटोमोबाइल मेकर Honda ने EV सेग्मेंट में नए टू-व्हीलर्स को पेश किया है। Honda Dax, Honda Cub, और Honda Zoomer का ही ये इलेक्ट्रिक टूव्हीलर वर्जन हैं। ये पहले गैस आधारित बाइक्स थीं, जिनका अब इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया गया है। कंपनी ने इन नए ई-व्हीकल्स को इलेक्ट्रिक बाइक (EB) की कैटिगरी में रखा है। जिसकी जानकारी कंपनी ने अपनी ग्लोबल अधिकारिक वेबसाइट पर भी दी है। इनके बारे में कंपनी ने बहुत अधिक टेक्निकल डिटेल्स नहीं दिए हैं जिसमें इनकी बैटरी, पावर और रेंज शामिल है। जल्द ही यह जानकारी उपलब्ध करवाए जाने की संभावना है। 
Advertisement

इन बाइक्स में काफी लुभावना और खूबसूरत डिजाइन दिया गया है। चूंकि इन्हें इलेक्ट्रिक बाइक (EB) की श्रेणी में रखा गया है इसलिए इनकी स्पीड को 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक ही सीमित रखा गया है। डिजाइन और फीचर्स के बारे में बताते हुए कंपनी ने कहा है कि इनका डिजाइन और खूबियां जेनरेशन Z को ध्यान में रखकर दिए गए हैं। यानि आधुनिक युग के युवाओं के लिए इन्हें खासतौर पर डिजाइन किया गया है। 

Honda ने अभी तक इनकी कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन कहा जा रहा है कि इन इलेक्ट्रिक बाइक्स की कीमत काफी अग्रेसिव रहने वाली है। EB श्रेणी के व्हीकल होने के कारण इनके लिए किसी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए ऐसे यूजर जो कम उम्र के कारण ड्राइवर लाइसेंस नहीं पा सकते हैं, वे भी इनको इस्तेमाल में ले सकते हैं। ग्लोबल लेवल पर इनकी उपलब्धता के बारे में भी कंपनी की ओर से कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.