Honda EM1 E Electric Scooter Launched: सिंगल चार्ज में 48km रेंज के साथ Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें फीचर्स

Honda ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda EM1 E की कीमत के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मई 2023 12:16 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 1.7kW की मोटर लगी है जो 90Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है।
  • टू व्हीलर में 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है।
  • Honda EM1 E की कीमत के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन कलर वेरिएंट्स व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक में पेश किया गया है।

Honda ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda EM1 E लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे इलेक्ट्रिक मोप कहा है। इसमें 1.7kW की मोटर लगी है जो 90Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। इसके बैटरी पैक को कंपनी ने विभिन्न तापमान और उमस लेवल, प्रभाव और वाइब्रेशन से निपटने के लिए तैयार किया है। इसे कंपनी मोबाइल पावर पैक (MPP) भी कह रही है, जिसका मतलब है कि यह स्वैप होने वाला बैटरी पैक है, जिसे आसानी से स्कूटर से बाहर निकाला जा सकता है। आइए इसके बारे में अन्य डिटेल्स आपको बताते हैं। 
 

Honda EM1 E electric scooter price

Honda ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda EM1 E की कीमत के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। साथ ही इसकी डिलीवरी कब से शुरू की जाएगी, इसके बारे में भी कोई संकेत अभी नहीं दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक शामिल हैं। 
 

Honda EM1 E electric scooter power, features

Honda EM1 E इलेक्ट्रिक स्कूटर में हटाई जा सकने वाली लिथियम आयन बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज में 48 किलोमीटर तक रेंज (Via) दे सकती है। चार्जिंग टाइम की बात करें तो इसे 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज होने में 2 घंटे का समय लग जाता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को पूरी तरह से चार्ज करने के लिए 6 घंटे का समय बताया गया है। 
 
ब्रेकिंग सिस्टम पर नजर डालें तो इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक मिलते हैं और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक टूव्हीलर में अच्छा खासा सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है जिसमें टेलीस्कोपिक फॉर्क मौजूद हैं और रियर में ट्विन शॉक दिए गए हैं। इसके टर्न इंडिकेटर्स हैंडलबार पर सेट हैं, जबकि एलईडी हेडलैम्प यूनिट को फ्रंट एप्रन पर है। इसमें ग्रैब रेल भी मिलता है। इस ई-स्कूटर को शहर में छोटी यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honda EM1 e, Honda EM1 e Electric scooter, Honda

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.