Vida V2 vs V1: पुराने मॉडल से कितना बेहतर है 165 Km रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर?

यदि आप भी V2 खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन उससे पहले V1 की तुलना में अंतर या समानताएं समझना चाह रहे हैं, तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें। ध्यान दें कि Vida V2 के आने के साथ V1 को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 19:12 IST
ख़ास बातें
  • Vida V2 का डिजाइन काफी हद तक Vida V1 के समान ही है
  • Vida V2 और Vida V1, दोनों ही ई-स्कूटर मॉडल में एक से ज्यादा वेरिएंट्स हैं
  • Vida V2 की मैक्सिमम रेंज 165 Km और टॉप स्पीड 90 Kmph है

Photo Credit: Vida

Hero MotoCorp के Vida Electric ने हाल ही में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V2 लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने अपने पहले ई-स्कूटर के रूप में Vida V1 को पिछले साल पेश किया था। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डिजाइन के मामले में काफी हद तक एक समान हैं, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों में अंतर है। दोनों Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में रिमूवेबल बैटरी पैक मिलते हैं। दोनों ही एक से ज्यादा वेरिएंट में आते हैं, लेकिन बैटरी पैक के हिसाब से फुल चार्ज रेंज में बड़ा अंतर है। यदि आप भी V2 खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन उससे पहले V1 की तुलना में अंतर या समानताएं समझना चाह रहे हैं, तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें। ध्यान दें कि Vida V2 के आने के साथ V1 को बंद कर दिया गया है।
 

Design

Vida V2 का डिजाइन काफी हद तक Vida V1 के समान ही है। हालांकि, कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं। बड़ा अंतर हैंडलबार के डिजाइन में है। नए मॉडल में हैंडलबार को कवर किया गया है, जिसमें इंडिकेटर्स को फिट किया गया है। हेडलाइट की प्लेसमेंट और डिजाइन लगभग एक समान है। अन्य एलिमेंट्स भी एक समान ही दिखाई देते हैं।
 

Battery, Range

Vida V2 और Vida V1, दोनों ही ई-स्कूटर मॉडल एक से ज्यादा वेरिएंट्स में आते हैं। V2 को Plus, Pro और Lite वेरिएंट्स मिलते हैं, जिनमें क्रमश: 3.44 kWh, 3.94 kWh और 2.2 kWh बैटरी पैक मिलते हैं। वहीं, V1 में दो वेरिएंट हैं, जिनमें Plus और Pro शामिल हैं। सभी रिमूवेबल बैटरी पैक हैं।

रेंज की बात करें, तो  Vida V2 के Plus और Pro मॉडल की IDC रेंज क्रमश: 143 किलोमीटर और 165 किलोमीटर है, जबकि Lite की रेंज 94 किलोमीटर बताई गई है। वहीं, Vida V1 के Plus और Pro मॉडल्स की फुल चार्ज रेंज V2 Plus और Pro वेरिएंट के समान ही है।
Advertisement
 

Performance

Vida V2 के Plus वेरिएंट की टॉप स्पीड 85 Kmph है और यह 0-40 Kmph की स्पीड 3.4 सेकंड में पकड़ने का दावा करता है। Pro वेरिएंट की टॉप स्पीड 90 kmph है और समान स्पीड 2.9 Kmph में पकड़ने का दावा करता है। Lite वेरिएंट की टॉप स्पीड 69 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह समान स्पीड को 4.2 सेकंड में पकड़ने का दावा करता है।

वहीं, दूसरी ओर Vida V1 की टॉप स्पीड 80 Kmph तक जाती है और यह 0-40 Kmph की स्पीड 3.4 सेकंड में पकड़ने का दावा करता है।
Advertisement
 

Prices

Vida V2 Lite का प्राइस 96,000 रुपये, V2 Plus का लगभग 1,15,000 रुपये और V2 Pro का लगभग 1,35,000 रुपये है। इस प्राइस में सब्सिडी भी शामिल है।

वहीं, V1 Pro और Plus को क्रमश: 1.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.