1 लाख से भी कम दाम में 260 किलोमीटर रेंज के साथ Godawari EBLU Feo इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें फीचर्स

Godawari EBLU Feo की एक्स-शोरूम कीमत 99,000 रुपये है। EBLU Feo की बजट-फ्रेंडली कीमत, सिक्योरिटी फीचर्स और परफॉर्मेंस ग्राहकों को काफी आकर्षित कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मार्च 2024 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Godawari EBLU Feo की एक्स-शोरूम कीमत 99,000 रुपये है।
  • Godawari EBLU Feo में 4.8kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।
  • Godawari EBLU Feo एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 260 किमी की रेंज देता है।

Godawari EBLU Feo की रेंज 260 किमी है।

Photo Credit: Godawari Electric

Godawari Electric ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर EBLU Feo पेश कर दिया है। नए ई-स्कूटर को भारतीय बाजार में ई-स्कूटर बाजार में ओला को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको Godawari EBLU Feo के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Godawari EBLU Feo कीमत


Godawari EBLU Feo की एक्स-शोरूम कीमत 99,000 रुपये है। EBLU Feo की बजट-फ्रेंडली कीमत, सिक्योरिटी फीचर्स और परफॉर्मेंस ग्राहकों को काफी आकर्षित कर सकती है।


Advertisement
Godawari EBLU Feo के फीचर्स


Godawari EBLU Feo में 4.8kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। ई-स्कूटर में 3,600Wh मोटर दी गई है जो कि 110Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। यह पहाड़ी इलाकों और ढलानों पर आसानी से नेविगेट कर सकती है। रेंज की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 260 किमी की दूरी तय कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 60 किमी/घंटा की अधिकतम स्पीड से दौड़ सकता है। रेंज में सुधार का मतलब है कि राइडर को चार्ज करने की टेंशन के बिना ही ट्रैवल करने की आजादी मिल सकती है। 

Godawari EBLU Feo ई-स्कूटर की टॉप स्पीड ओला के मॉडल की तुलना में थोड़ी कम है लेकिन रेंज काफी ज्यादा है। यह दमदार एक्सीलेरेशन और स्मूथ हैंडलिंग के साथ आता है। ई-स्कूटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जीपीएस नेविगेशन, एंटी-थेफ्ट फीचर्स और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस है। स्कूटर को स्मूथ, सुरक्षित और आरामदायक राइड के लिए एक फुल गैजेट के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। इस स्कूटर में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है जो कि तेज स्पीड में बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है। अन्य फीचर्स में साइड-स्टैंड इंडिकेटर और बैकलाइट शामिल है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.