Geely Galaxy A7 हाइब्रिड सेडान हुई पेश, 2100 किमी की रेंज और जबरदस्त फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Geely Auto ने अपनी नई हाइब्रिड सेडान Geely Galaxy A7 लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2025 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Geely Galaxy A7 100KM पर 2.67 लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती है।
  • Geely Galaxy A7 2,100 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है।
  • Geely Galaxy A7 में जिंगरुई AI क्लाउड पावर 2.0 सिस्टम दिया गया है।

Geely Galaxy A7 में हाई स्ट्रेंथ फ्रेम बॉडी है।

Photo Credit: Geely Auto

Geely Auto ने अपनी नई हाइब्रिड सेडान Geely Galaxy A7 लॉन्च कर दी है। यह नए ग्लोबल इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर (GEA) पर तैयार की गई है। इसमें EM सुपर हाइब्रिड 2.0 सिस्टम है, जिसे चोंगकिंग में गीली साइंस एंड आर्ट म्यूजियम में पेश किया गया। यहां हम आपको Geely Galaxy A7 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Geely Galaxy A7 Price


Geely Galaxy A7 की अनुमानित कीमत 100,000 से 150,000 युआन (लगभग 11,97,617 से 17,96,856 अमेरिकी डॉलर) होगी। Geely Galaxy A7 इस साल की तीसरी तिमाही में चीन में उपलब्ध की जाएगी।


Geely Galaxy A7 Features


Geely Galaxy A7 प्रति 100 किलोमीटर पर 2.67 लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती है और 2,100 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। हाइब्रिड इंजन की थर्मल एंफिशिएंसी 47.26% है। इसमें जिंगरुई AI क्लाउड पावर 2.0 सिस्टम भी शामिल है और यह अपनी कैटेगरी में P1 और P3 मोटर्स से बैकअप पावर वाला इकलौता मॉडल है, जो इंजन के फेल होने पर भी कार को चालू रखता है। डाइमेंशन की बात करें तो A7 का व्हीलबेस 2,845 मिमी और बॉडी की लंबाई 4,918 मिमी है। कुल केबिन स्पेस 4.2 स्क्वाअर मीटर है। रियर पैसेंजर को 950 मिमी का लेगरूम और 132 मिमी का नी स्पेस मिलता है। सीट में 10 लेयर हैं और कमर, पीठ, कूल्हों और पैरों के लिए 14-प्वाइंट मसाज सिस्टम है। इसमें 28 स्टोरेज कंपार्टमेंट और 535 लीटर का ट्रंक है।

कार मॉर्डन अपग्रेड के साथ क्लासिक सेडान लुक प्रदान करती है। इसमें ड्रैग को कम करने के लिए 21 डिजाइन एलिमेंट हैं, जिससे इसे 0.229 का कम ड्रैग मिलता है। फ्रंट में 180 मीटर की रेंज वाली एक इंटीग्रेटेड हेडलाइट बार है। रियर की ओर एक सनराइज एलईडी लाइट बार है। इंटीरियर में लेदर, वुडन और मैट मेटल का उपयोग करके डिजाइन तैयार किया गया है। अन्य फीचर्स में 2,360 मिमी एंबिएंट लाइटिंग, म्यूजिक हेडरेस्ट और बेहतर रोशनी के लिए बड़े रियर विंडो पैनल शामिल हैं।
Advertisement

A7 में फ्लाईमे ऑटो सिस्टम का उपयोग किया गया है। यह 23.5 EFLOPS AI प्लेटफॉर्म पर काम करती है और वॉयस कंट्रोल, लेन नेविगेशन, ट्रैफिक लाइट इन्फो और फुल मोबाइल कनेक्टिविटी का सपोर्ट करती है। शॉर्ट ब्लेड बैटरी ने आग, पानी और ड्रॉप टेस्ट समेत 100 से ज्यादा एक्सट्रीम टेस्ट को पार किया है। कार बॉडी हाई स्ट्रेंथ वाले फ्रेम और मैकफर्सन सस्पेंशन से लैस है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.