710 किमी रेंज वाली GAC Haobo Hyper GT होगी जल्द लॉन्च, जानें खासियतें

Haobo Hyper GT इलेक्ट्रिक कार की रियर-व्हील ड्राइव सिंगल मोटर 340HP की पावर और 434NM का टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2024 11:18 IST
ख़ास बातें
  • GAC 6 जून को Haobo Hyper GT इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है।
  • Haobo Hyper GT इलेक्ट्रिक कार की रियर-व्हील ड्राइव सिंगल मोटर से लैस है।
  • Haobo Hyper GT को GAC के AEP 3.0 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

Hyper Gt 710 RWD कार थ्री-लेजर रडार सॉल्यूशन से लैस है।

Photo Credit: Hyper

GAC 6 जून को अपनी Haobo Hyper GT इलेक्ट्रिक कार को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने वाला है। इस पावरफुल सेडान में इंटरनेशनल स्तर के लिए डिजाइन किए गए फीचर्स हैं। Haobo Hyper GT लंबी यात्रा और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। 800V हाई-वोल्टेज सुपरचार्जिंग टेक्नोलॉजी की बदौलत यह एक बार चार्ज करने पर 710 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। GAC का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग अतिरिक्त 450 किलोमीटर ड्राइव करने के लिए पावर जोड़ सकती है।


Haobo Hyper GT Price, Availability 


Haobo Hyper GT बाजार में 6 जून को आधिकारिक स्तर पर लॉन्च होगी, जहां कीमत और उपलब्धता के बारे में ज्यादा पता चलने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कार सिंगल चार्ज चलने में 710 किलोमीटर चलेगी।


Advertisement
Haobo Hyper GT Power, Range


Haobo Hyper GT इलेक्ट्रिक कार की रियर-व्हील ड्राइव सिंगल मोटर 340HP की पावर और 434NM का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे कार 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। यह एक बार चार्ज करने पर 710 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। Haobo Hyper GT को GAC के AEP 3.0 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग से 450 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। 

कार मैपलेस ग्लोबल कम्युनिकेशन इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम से लैस है। यह लोकल मैपिंग सिस्टम के बिना दुनिया में कहीं भी नेविगेट करने की सुविधा देता है। इटली, थाईलैंड और चीन जैसे कई देशों में पहले से हुई टेस्टिंग इस दावे का सपोर्ट करते हैं। डाइमेंशन की बात करें तो लंबाई 4880, चौड़ाई 1885 मिमी और ऊंचाई 1455 मिमी और व्हीलबेस 2920 मिमी है। बेहतर रेंज, एडवांस नेविगेशन कैपेसिटी और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ Haobo Hyper GT ग्लोबल मॉडल इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में काफी टक्कर दे सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.