चीन में नजर आया UFO!, पहली इलेक्ट्रिक उड़न तश्तरी क्यों है खास

दुनिया के पहले "फ्लाइंग सोकर" ने शेनजेन टैलेंट पार्क में अपनी पहली उड़ान भर कर लोगों को चौंका दिया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2023 13:32 IST
ख़ास बातें
  • फ्लाइंग सोकर ने शेनजेन टैलेंट पार्क में अपनी पहली उड़ान भरी।
  • फ्लाइंग सोकर ने 15 मिनट की उड़ान भरी थी।
  • इस उड़न तश्तरी में 6 होल वाले डक्ट और 12 प्रोपेलर मोटर्स दी गई हैं।

इलेक्ट्रिक उड़न तश्तरी ने 50 kmph की स्पीड से उड़ान भरी।

Photo Credit: Shenzhen Pages/Twitter

दुनिया के पहले "फ्लाइंग सोकर" ने शेनजेन टैलेंट पार्क में अपनी पहली उड़ान भर कर लोगों को चौंका दिया। चीन में इस फुल डेवलप एयरक्राफ्ट ने कई दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान एयरक्राफ्ट ने वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग की थी जो कि आमतौर पर साइंस-टेक फिल्मों और टीवी में दिखाए गए फ्लाइंग सोकर जैसी है। इसमें सेंटर में एक ट्रांसपेरेंट हेमिशफेयर शामिल है, जो अंदर बैठे यात्रियों को उनके आसपास का पैनारॉमिक व्यू प्रदान करता है। आइए इलेक्ट्रिक फ्लाइंग सोकर (उड़न तश्तरी) के बारे में जानते हैं।

Record GBA के अनुसार, फ्लाइंग सोकर ने 15 मिनट की उड़ान भरी थी। इस दौरान यह 200 मीटर तक ऊंचाई तक गया और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम होरिजोंटल फ्लाइट स्पीड के साथ एयरक्राफ्ट परफॉर्मेंस में नए स्टैंडर्ड बनाए। यह ऑटोमैटिक और मैनुअल ड्राइविंग मोड के बीच स्विच करने पर ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी भी प्रदान करता है, जो पायलटों को बेहतर कंट्रोल और कस्टमाइजेशन कैपेसिटी देता है।

इस उड़न तश्तरी में 6 होल वाले डक्ट और 12 प्रोपेलर मोटर्स दी गई हैं। यह एयरक्राफ्ट पावर सप्लाई, पावर मोटर ऑपरेशन और फ्लाइट कंट्रोल में ट्रिपल सिक्योरिटी प्रदान करता है। इसका यूनिक डिजाइन यूनिक सेफ्टी सुनिश्चित करता है और किसी भी प्रकार के जोखिमों को कम करता है। यह दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस है। एयरक्राफ्ट का यूनिक एक्सटीरियर इसे आसानी से पानी की सतहों पर नेविगेट करने में मदद करता है। इसकी बदौलत यह पानी पर आसानी से उड़ान भर सकता है और उतर सकता है।

इलेक्ट्रिक वर्टिकल फ्लाइंग सोकर (उड़न तश्तरी) शेन्जेन यूएफओ टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड द्वारा तैयार की गई है। कंपनी ने पहले ही टेक्नोलॉजी के लिए एक ग्लोबल पेटेंट हासिल कर लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक, इस फ्लाइंग सोकर के डेवलपमेंट को बिहांग यूनिवर्सिटी और नॉर्थवेस्टर्न पॉलिटेक्निकल यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर ने लीड किया था। 3 साल से ज्यादा समय में उनके अथक प्रयासों के बाद यह यूनिक प्रोडक्ट तैयार हुआ।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  2. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  3. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  9. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.