Firefox की Hero Lectro ने Rs 61,999 रुपये में लॉन्च की Muv-e इलेक्ट्रिक बाइक, जानें स्पेसिफिकेशन्स

ई-साइकिल एक 'मोबाइल चार्ज ऑन द गो' फीचर के साथ आती है, जो यूजर्स को चलते समय अपने मोबाइल डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Hero Lectro Muv-e इलेक्ट्रिक साइकिल की भारत में कीमत 61,999 रुपये है
  • इसमें 14.5 एएच की क्षमता वाली एक डिटेचेबल बैटरी मिली है
  • Muv-e को चलाने के लिए किसी प्रकार के लाइसेंस की जरूरत नहीं है
Firefox Bikes के ई-साइकिल ब्रांड, Hero Lectro ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक साइकिल - Muv-e को भारत में लॉन्च किया है, जिसे खास बड़े ऑपरेटर्स और छोटे बिजनेस के डिलीवरी दस्तों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। मूल रूप से ई-साइकिल पारंपरिक साइकिल के समान ही दिखती है, लेकिन इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर की बदौलत राइडर केवल थ्रॉटल खींच कर इसे 70 km तक चला सकता है। फुल चार्ज होने में इस साइकिल का बैटरी पैक 8 घंटे लगाता है। ई-साइकिल 120 किलोग्राम तक का भार उठा सकती है।

Hero Lectro Muv-e इलेक्ट्रिक साइकिल की भारत में कीमत 61,999 रुपये है। इसके कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन और नजदीकी डीलरशिप से खरीदा जा सकता है। एक इलेक्ट्रिक साइकिल के लिए यह निश्चित तौर पर प्रीमियम डिमांड है। हालांकि, ई-साइकिल भारी ट्रैफिक में पर्यावरण पर प्रदूषण का भार कम करते हुए आसानी से समय बचाते हुए डिलीवरी करने के लिए आदर्श साबित हो सकती है। यह एक कार्गो ई-साइकिल है, जो बेड़े ऑपरेटरों और छोटे व्यवसाय मालिकों के डिलीवरी दस्ते के काम आ सकती है। 

Muv-e ई-साइकिल में 10 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता वाली टोकरी मिलती है, जिसे आगे की ओर फिट किया गया है। वहीं, पीछे की ओर लगी टोकरी 25 किलोग्राम तक भार उठाने में सक्षम है। यह पैकेज, कार्गो इत्यादि के लिए अच्छा विकल्प है। ई-साइकिल कुल 120 किलोग्राम तक का वजन संभाल सकती है।

इसमें 14.5 एएच की क्षमता वाली एक डिटेचेबल बैटरी मिली है, जिसे कंपनी के दावे अनुसार, 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्ज में पैडल असिस्ट के साथ ई-साइकिल 70 किमी तक की रेंज दे सकती है। Muv-e को चलाने के लिए किसी प्रकार के लाइसेंस की जरूरत नहीं है।
Advertisement

ई-साइकिल एक 'मोबाइल चार्ज ऑन द गो' फीचर के साथ आती है, जो यूजर्स को चलते समय अपने मोबाइल डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा देता है। इसमें Key इग्निशन सिस्टम और रात के दौरान राइडिंग के दौरान अच्छी विजिबिलीटी के लिए 40 lux की लाइट मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.