• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ferrato Disruptor इलेक्‍ट्र‍िक बाइक की भारत में बुकिंग शुरू, सिर्फ Rs 500 देने होंगे, लॉन्चिंग 2 मई को

Ferrato Disruptor इलेक्‍ट्र‍िक बाइक की भारत में बुकिंग शुरू, सिर्फ Rs 500 देने होंगे, लॉन्चिंग 2 मई को

Ferrato Disruptor : 2 मई को Ferrato की पहली ई-बाइक होगी लॉन्‍च।

Ferrato Disruptor इलेक्‍ट्र‍िक बाइक की भारत में बुकिंग शुरू, सिर्फ Rs 500 देने होंगे, लॉन्चिंग 2 मई को
ख़ास बातें
  • Ferrato Disruptor होगी 2 मई को लॉन्‍च
  • 500 रुपये से स्‍टार्ट हुई प्री-बुकिंग
  • Ferrato ब्रैंड की पहली मोटरसाइकिल होगी
विज्ञापन
Ferrato Disruptor Pre Booking : बैटरी बनाने वाली जानीमानी कंपनी ओकाया (Disruptor) अब एक नए सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। बीते दिनों कंपनी ने बताया था कि वह Ferrato नाम से नया ब्रैंड लाएगी। इस ब्रैंड के तहत अब इलेक्‍ट्र‍िक मोटरसाइकिल को लॉन्‍च करने की तैयारी है। इसका नाम है- Ferrato Disruptor, जोकि 2 मई को लॉन्‍च होगी। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। सिर्फ 500 रुपये देकर बाइक को बुक कराया जा सकता है। 

कंपनी का कहना है कि शुरुआती 1 हजार कस्‍टमर 500 रुपये देकर Ferrato Disruptor को बुक करा सकते हैं। जैसे ही यह टार्गेट पूरा हो जाएगा यानी 1 हजार लोग बाइक प्री बुक करा लेंगे, उसकी बुकिंग कॉस्‍ट बढ़कर 2500 रुपये हो जाएगी। 

Ferrato Disruptor को 2 मई को लॉन्‍च किया जाएगा। इसे https://ferrato.in/ वेबसाइट से ऑनलाइन प्री-बुक कराया जा सकता है। नाम, ईमेल और अड्रेस शेयर करके Ferrato Disruptor को बुक करा सकते हैं। 

Ferrato Disruptor को लेकर दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 129 किलोमीटर दौड़ सकती है। बाइक की रनिंग कॉस्‍ट 25 पैसे प्रति किलोमीटर बताई गई है। कहा जाता है कि कंपनी डिजाइन और फीचर्स दोनों से दम दिखाएगी। बाइक में कई स्‍मार्ट फीचर्स भी दिए जाएंगे, जो आज के जमाने में लोगों को पसंद आ सकते हैं। 

Ferrato Disruptor का लुक स्‍पोर्टी है। दावा है कि यह 95 किलोमीटर की टॉप स्‍पीड से दौड़ सकती है। Ferrato की वेबसाइट पर रेड-ब्‍लैक कॉम्बिनेशन में दिखाई दे रही है। बाकी कलर ऑप्‍शंस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »