6 महीनों में पेट्रोल जितनी सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक कारें, भारत बनेगा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में लीडर!

वर्तमान में अमेरिका की 78 लाख करोड़ रुपये और चीन की 47 लाख करोड़ रुपये की ऑटो इंडस्ट्री के बाद भारत तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • 4-6 महीनों में EVs होंगी पेट्रोल गाड़ियों जितनी सस्ती, गडकरी का बड़ा ऐलान
  • भारत का ऑटो सेक्टर 22 लाख करोड़ रुपये पहुंचा
  • किसानों को 45,000 करोड़ रुपये का फायदा, इथेनॉल प्रोडक्शन से बढ़ी इनकम

आने वाले पांच सालों में भारत इस रेस में नंबर वन बनने की क्षमता रखता है: नितिन गडकरी

Photo Credit: Pexels

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें अगले 4 से 6 महीनों में पेट्रोल गाड़ियों के बराबर हो जाएंगी, ऐसा हम नहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी में तेजी से हो रही प्रगति और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में गिरावट से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अब आम भारतीय खरीदार की पहुंच में आने वाले हैं। यह कदम भारत की ग्रीन एनर्जी मिशन और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन की दिशा में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

गडकरी ने बताया कि भारत हर साल 22 लाख करोड़ रुपये फ्यूल इंपोर्ट पर खर्च करता है, जो देश की इकॉनमी पर भारी बोझ है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए ईवी को बढ़ावा देना जरूरी है, इससे न केवल इंपोर्ट बिल घटेगा बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा, “अगले 4 से 6 महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल वाहनों के बराबर हो जाएगी,” साथ ही जोड़ा कि बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन और नई तकनीक ने ईवी की कॉस्ट काफी घटा दी है।

Advertisement

गडकरी ने यह भी बताया कि भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर अब तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बोला, “जब मैंने मंत्री पद संभाला था, तब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का साइज 14 लाख करोड़ रुपये था, जो अब 22 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुका है।" वर्तमान में अमेरिका की 78 लाख करोड़ रुपये और चीन की 47 लाख करोड़ रुपये की ऑटो इंडस्ट्री के बाद भारत तीसरे नंबर पर है। गडकरी का कहना है कि आने वाले पांच सालों में भारत इस रेस में नंबर वन बनने की क्षमता रखता है।

मंत्री जी ने यह भी बताया कि किसानों ने अब तक 45,000 रुपये करोड़ की अतिरिक्त कमाई की है, क्योंकि वे अब मक्के (कॉर्न) से इथेनॉल बना रहे हैं, जिससे फ्यूल इकोनॉमी को सपोर्ट मिल रहा है। उनके मुताबिक, सरकार की पॉलिसीज, लोकल इनोवेशन और रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल से भारत आने वाले समय में दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बन सकता है।

नितिन गडकरी ने EV की कीमतों को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि अगले 4 से 6 महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें पेट्रोल गाड़ियों के बराबर होंगी।

Advertisement

भारत हर साल ईंधन आयात पर कितना खर्च करता है?

लगभग 22 लाख करोड़ रुपये हर साल फ्यूल इंपोर्ट पर खर्च किए जाते हैं।

भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का साइज कितना है?

अभी 22 लाख करोड़ रुपये, जो 2014 में 14 लाख करोड़ रुपये था।

दुनिया में सबसे बड़ी ऑटो इंडस्ट्री किसकी है?

अमेरिका की 78 लाख करोड़ रुपये के साइज के साथ, उसके बाद चीन और फिर भारत।

Advertisement

किसानों को इथेनॉल प्रोडक्शन से क्या फायदा हुआ?

किसानों ने मक्के से इथेनॉल बनाकर 45,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Auto industry, EV, Electric vehicles, EV prices, Nitin Gadkari
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.