सड़क पर दौड़ता नजर आया Vespa जैसा इलेक्ट्रिक स्कूटर; Bajaj, TVS, Ola Electric के ई-स्कूटर्स को देगा टक्कर!

इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल पर हरे रंग की नकली नंबर प्लेट लगाई गई है, जो इसके इलेक्ट्रिक मॉडल होने का संकेत देती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 22:01 IST
ख़ास बातें
  • एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को रोड पर टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है
  • यह Jitendra EV का अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रतीत होता है
  • कंपनी के पोर्टफोलियो में वर्तमान में JMT और Primo लाइनअप शामिल हैं

Photo Credit: Rushlane

एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को रोड पर टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है, जो दिखने में Vespa या Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर के समान लगता है, लेकिन असल में यह Jitendra EV का अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रतीत होता है। ई-स्कूटर को कैमोफ्लाज किया गया है, लेकिन इसके बावजूद इसके कई एलिमेंट्स को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में गोल हेडलैंप और रियर व्यू मिरर शामिल हैं। हेडलाइट LED प्रतीत होती है और ऐसा लगता है कि इसमें LED DRL को भी शामिल किया गया है। वहीं, इसमें एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

रशलेन द्वारा शेयर किए गए स्पाई शॉट्स में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को सड़कों पर टेस्ट किए जाते हुए देखा जा सकता है। मॉडल पर हरे रंग की नकली नंबर प्लेट लगाई गई है, जो इसके इलेक्ट्रिक मॉडल होने का संकेत देती है। वहीं, लोगो से पता चलता है कि यह Jitendra EV का अपकमिंग मॉडल है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपने किसी अपकमिंग ई-स्कूटर मॉडल के नाम से पर्दा नहीं उठाया है और न ही इसके लॉन्च को लेकर कोई घोषणा की है।

बता दें कि कंपनी के पोर्टफोलियो में वर्तमान में दो लाइनअप हैं, जिनमें JMT और Primo शामिल हैं। जहां एक ओर JMT सीरीज में JMT 1000 HS 26, JMT 1000 3K और JMT 1000 HS शामिल हैं, वहीं,  Primo लाइनअप में Primo, Primo S और Primo Plus मॉडल शामिल हैं। दोनों ही सीरीज में मौजूद मॉडल्स की तुलना में स्पाई शॉट्स में मौजूद मॉडल बिल्कुल अलग दिखाई देता है। इसके Jitendra EV के फ्लैगशिप मॉडल होने की उम्मीद की जा रही है।

जैसा कि स्पाई शॉट्स में देखा गया है, ई-स्कूटर में गोल ORVM के साथ गोल हेडलैंप शामिल है। वहीं, ऐसा प्रतीत होता है कि इसके चारो ओर LED DRLs भी मौजूद हैं। हेडलाइट्स LED हो सकती है। वहीं, इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स प्रतीत होते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें एक प्लैट फ्लोरबोर्ड के साथ कर्व्ड प्रोफाइल है। सीट सिंगल-पीस है। वहीं, LED टेललैंप का डिजाइन भी प्रतियोगिता से अलग लगता है। यदि यह Jitendra EV का फ्लैगशिप मॉडल है, तो इसकी टक्कर Bajaj Chetak, TVS iQube, Ola S1 Pro, Ather 450 लाइनअप जैसे मॉडल्स से होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.