आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV

भारतीय बाजार में Tata से लेकर Mahindra और Kia की इलेक्ट्रिक कारें 600 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करती हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2026 13:13 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra BE 6 Sporteq की रेंज (MIDC सर्टिफाइड) 651 किमी है।
  • Tata Harrier EV सिंगल चार्ज में 622 किमी तक चल सकती है।
  • Kia EV6 सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड 650+ किमी की रेंज प्रदान करती है।

Tata Harrier EV की रेंज 622 किमी है।

Photo Credit: Tata

नई कार खरीदने के लिए फेस्टिव सीजन काफी लोकप्रिय समय रहता है और यह दशहरा एक नया मौका लेकर आया है। अगर आप भी नई कार खरीदने का सोच रहे हैं और रेंज को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपकी इस समस्या का समाधान है। आमतौर पर लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल वाली कार से ईवी में स्विच करने पर रेंज बहुत बड़ा मुद्दा रहता है कि कार सिंगल चार्ज में कितना चलेगी। आज हम भारतीय बाजार में मौजूद Tata से लेकर Mahindra और Kia की 600 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करने वाली इलेक्ट्रिक कारों की बात कर रहे हैं जो कि बार-बार चार्ज करने के झंझट से छुटकारा देती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

Mahindra BE 6 Sporteq
Mahindra BE 6 Sporteq की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹22,95,000 है। इस ईवी में 70 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें दी गई मोटर 180kw की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस ईवी की रेंज (MIDC सर्टिफाइड)  651 किमी है। यह एसयूवी सिर्फ 6.44 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS और 7 एयरबैग्स को शामिल किया गया है।

Tata Harrier EV
Tata Harrier EV की फ्रंट मोटर 158PS पावर, रियर मोटर 238PS पावर और कुल 504NM का टॉर्क जनरेट करती है। यह ईवी सिर्फ 6.3 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। यह एसयूवी 6 टेरेन मोड्स के साथ आती है और सुरक्षा के लिए IP67 रेटिंग मिलती है। रेंज की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 622 किमी तक चल सकती है। डीसी फास्ट चार्जिंग के जरिए यह 25 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। Tata Harrier EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹21,79,000 है।

Kia EV6
Kia EV6 सिर्फ 5.3 सेकेंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं यह ईवी अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग के जरिए 10% से 80% सिर्फ 18 मिनट में चार्ज हो सकती है। कंपनी दावा करती है कि यह ईवी ARAI सर्टिफाइड 650+ किमी की रेंज प्रदान करती है। इसमें 84 kWh की लिथियम आयन बैटरी आती है। मोटर 325 Ps की पावर और 605 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Kia EV6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹65,97,937 है।

Tata Sierra EV
Tata Sierra EV सिंगल चार्ज में (ARAI सर्टिफाइड) 665 किमी की रेंज प्रदान करती है। स्पीड के मामले में इस ईवी को 0-100 किमी की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 5.8 सेकंड का समय लगता है। कंपनी इस कार के साथ लाइफटाइम वारंटी प्रदान करती है जो कि रजिस्टर्ड होने से लेकर 15 सालों तक रहती है। Tata Sierra EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹18,79,000 है। 

Advertisement

Mahindra XEV 9e
Mahindra XEV 9e में 79 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। मोटर 210 kW की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह ईवी सिंगल चार्ज में (ARAI सर्टिफाइड) 656 किमी की रेंज प्रदान करती है। इस कार की लंबाई 4,789 मिमी, चौड़ाई 1,907 मिमी, मोटाई 1,694 मिमी, व्हीलबेस 2,775 मिमी और वजन ग्राउंड क्लियरेंस 207 किमी है। यह ईवी डिफॉल्ट, रेंज, एवरीडे, रेस और स्नो मोड जैसे ड्राइविंग मोड प्रदान करती है। Mahindra XEV 9e की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹30,50,000 है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  2. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  4. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  5. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  6. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  7. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  8. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  9. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  10. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.