इलेक्ट्रिक कार या CNG कार, जानें किसे खरीदना सही विकल्प? पर्यावरण को किससे है ज्यादा नुकसान

भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल ही पर्यावरण के अनुकूल नजर आ रहा है। मगर फिलहाल के लिए अगर लागत और खर्च के हिसाब से देखा जाए तो सीएनजी कार और इलेक्ट्रिक कार एक दूसरे को टक्कर देती ही नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2022 12:56 IST
ख़ास बातें
  • सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों के फायदे और नुकसान क्या हैं।
  • सीएनजी कार में ग्राहकों को बूट की स्पेस की कमी से जूझना पड़ता है।
  • केंद्र सरकार और राज्य सराकारों द्वारा सब्सिडी भी मिलती है।

Photo Credit: Tata Motors

प्रदूषण को कम करने के लिए और रोजाना के फ्यूल की लागत को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक कारों का विकल्प सामने आ रहा है। ऐसे में जब किसी नई इलेक्ट्रिक कार की कीमत आमतौर पर आने वाली नॉर्मल पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों के मुकाबले काफी ज्यादा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि इतना ज्यादा खर्च करने से बेहतर है कि हम सीएनजी वाले ऑप्शन पर जाएं, क्योंकि इससे भी प्रदूषण कम होता है और यह चलाने में भी पेट्रोल-डीजल की कारों के मुकाबले किफायती हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों के फायदे और नुकसान क्या हैं।

जब से पेट्रोल के दाम बढ़े हैं और डीजल की कारों की सीमा 10 साल की गई है तो उसके बाद से लोगों ने सीएनजी कारों को खरीद पर ज्यादा जोर दिया है।

CNG कारों के फायदे:
सीएनजी कार कंप्रेस्ड नेचुरल गैस पर चलती हैं जो कि भारत में काफी समय से मौजूद हैं।
Advertisement
सीएनजी कारों के इस्तेमाल पर जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता में कमी होती है और चलाने की लागत कम रहती है। 
सीएनजी की कीमत पेट्रोल और ईंधन की कीमतों से काफी कम है। 
सीएनजी कारों में पेट्रोल या डीजल पर चलाने का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में सीएनजी खत्म होने पर कार के रुकने का डर नहीं रहता है।
Advertisement
सीएनजी कारें पेट्रोल या डीजल के मुकाबले कम प्रदूषण करती हैं।

CNG कारों के नुकसान:
सीएनजी कार में ग्राहकों को बूट की स्पेस की कमी से जूझना पड़ता है, क्योंकि सीएनजी किट और सिलेंडर बूट स्पेस का बड़ा हिस्सा कवर करती है।
Advertisement
सीएनजी देश भर में बड़े स्तर पर हर जगह उपलब्ध नहीं है तो आप सिर्फ सीएनजी पर निर्भर भी नहीं हो सकते हैं।
सीएनजी का इस्तेमाल करने पर आमतौर पर परफॉर्मेंस पर काफी असर होता है।
Advertisement
सीएनजी कारें आमतौर पर पेट्रोल मॉडल के मुकाबले महंगी आती हैं। अगर बाहर से किट लगवाई जाती है तब थोड़ी बचत हो सकती है।

इलेक्ट्रिक कारों के फायदे:
भारत में ईवी को हाल ही में बढ़ावा मिला, क्योंकि कई राज्यों ने इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों की घोषणा की।
फिलहाल ईवी खरीदने पर केंद्र सरकार और राज्य सराकारों द्वारा सब्सिडी भी मिलती है।
EV खरीदने पर कुछ जगहों पर RTO फीस या रोड टैक्स नहीं लगता है।
इलेक्ट्रिक वाहन चलाने में काफी ज्यादा सस्ते होते हैं क्योंकि ईवी की रनिंग कॉस्ट एक रुपये से भी कम है। यह सीएनजी वाहन से भी ज्यादा किफायती है।
इलेक्ट्रिक वाहनों का मेंटेनेंस बेहद कम होता है, क्योंकि इनकी सामान्य रूप से सर्विस की जरूरत नहीं होती है।
ईवी चलाने पर ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण दोनों नहीं होता है।
ईवी पर्यावरण के अनुकूल हैं।

इलेक्ट्रिक कारों के नुकसान:
जब बात इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत की होती है तो यह काफी महंगी साबित होती हैं।
बैटरी की अधिक कॉस्ट के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत सामान्य कारों की तुलना में अधिक है। 
इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि बैटरी खत्म होने पर आपकी कार बिलकुल रुक जाएगी।
फ्यूल आप आसानी से भरवा सकते हैं, लेकिन EV चार्जिंग स्टेशन खोजना आसान नहीं है। बड़े शहरों में ये मिल भी जाएं, लेकिन छोटे शहरों में इनका मिलना भी नामुमकिन है।
अधिकतर इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 400 किमी से कम की रेंज प्रदान करते हैं, जिससे लंबी दूरी की ड्राइविंग के लिए इनका इस्तेमाल मुश्किल है।

निष्कर्ष की बात करें तो भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल ही पर्यावरण के अनुकूल नजर आ रहा है। मगर फिलहाल के लिए अगर लागत और खर्च के हिसाब से देखा जाए तो सीएनजी कार और इलेक्ट्रिक कार एक दूसरे को टक्कर देती ही नजर आ रही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.