देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की शुरू हुई सर्विस, जानें रुट और किराया

इस इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को मुंबई में सार्वजनिक परिवहन निगम या BEST के बेड़े में शामिल किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 फरवरी 2023 11:26 IST
ख़ास बातें
  • BEST के बेड़े में मार्च के अंत तक ऐसी लगभग 20 बसें आनी हैं
  • ये बसें दक्षिण मुंबई और उप नगरों में डबल डेकर बस रूट्स पर चलाई जाएंगी
  • यात्रियों को उनके स्मार्टफोन पर किराए की रसीद मिलेगी

इस बस में कंडक्टर नहीं होगा। इसमें डिजिटल टिकटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा

पिछले कुछ महीनों में सार्वजनिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल बढ़ा है। इसी कड़ी में मुंबई के लोगों के लिए इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की सर्विस शुरू की गई है। इस बस को मुंबई में सार्वजनिक परिवहन निगम या BEST के बेड़े में शामिल किया गया है। हालांकि, इसमें कई महीनों की देरी हुई है। यह बस मुंबई में उन उप नगरीय रूट्स चलेगी जहां डीजल से चलने वाली डबल डेकर बसें इस्तेमाल होती हैं। 

इसकी मंगलवार को पहली यात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से नरीमन पॉइंट में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स तक लगभग पांच किलोमीटर की थी। इस रूट के लिए किराया छह रुपये प्रति व्यक्ति है। इस बस में कंडक्टर नहीं होगा। इसमें डिजिटल टिकटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। किराया चुकाने के लिए यात्री Chill कहे जाने वाले एक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। किराए का भुगतान करने पर यात्रियों को उनके स्मार्टफोन पर रसीद मिलेगी और वे स्मार्ट कार्ड के इस्तेमाल से अपनी टिकट भी ले सकते हैं। BEST के बेड़े में मार्च के अंत तक ऐसी लगभग 20 बसें आनी हैं। इस वर्ष के अंत तक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी। इन बसों की सप्लाई ऑटोमोबाइल कंपनी Ashok Leyland की सब्सिडियरी Switch Mobility कर रही है। 

ये बसें दक्षिण मुंबई और उप नगरों में डबल डेकर बस रूट्स पर चलाई जाएंगी। इन बसों में डिजिटल टिकटिंग, CCTV कैमरा और इमरजेंसी की स्थिति के लिए पैनिक बटन जैसी सुविधाएं हैं। Switch Mobility की इस इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस EiV 22 के बैटरी पैक की कैपेसिटी 231 kWh की है और इसमें लिक्विड कूलिंग का इस्तेमाल होता है। यह 1.5 से 3 घंटे में चार्ज की जा सकती है। इसके सिंगल चार्ज में इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस 250 किलोमीटर तक चल सकती है। 

इस वर्ष अप्रैल से केंद्र और राज्य सरकारों के 15 वर्ष से अधिक पुराने लगभग नौ लाख व्हीकल्स सड़कों से हट जाएंगे। इनकी जगह नए वाहन लेंगे। इनमें 15 वर्ष से पुरानी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशंस और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स की बसें भी शामिल होंगी। इन व्हीकल्स को स्क्रैप किया जाएगा। पिछले वर्ष के बजट में पुराने व्हीकल्स को स्क्रैप करने के बाद खरीदे गए नए व्हीकल्स पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से रोड टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट उपलब्ध कराई गई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.