Claud Butler ने लॉन्च की LCD डिस्प्ले वाली 2 इलेक्ट्रिक साइकिल, कीमत Ola S1 Pro से ज्यादा!

Wrath 1.0 में LCD डिस्प्ले और 5 पावर असिस्ट मोड शामिल है। इसमें एक वॉक असिस्ट मोड लगाया है, जो खड़ी पहाड़ियों पर बाइक चलाने में मदद करने के लिए मोटर को कंट्रोल करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 20:31 IST
ख़ास बातें
  • Claud Butler Wrath 1.0 की कीमत 1,799.99 पाउंड (करीब 1,90,500 रुपये) है
  • Claud Butler Wrath 2.0 की कीमत 1,999.99 पाउंड (करीब 2,11,700 रुपये) है
  • Wrath 2.0 की रेंज 65 किलोमीटर और Wrath 1.0 की रेंज 45 किलोमीटर है
यूके स्थित ई-बाइक निर्माता Claud Butler ने कथित तौर पर दो नई इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक लॉन्च की है। कंपनी पहले से इस इस कैटेगरी में अच्छा परफॉर्म कर रही है। अब नई इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक्स के साथ Claud Butler ने लाइनअप का विस्तार कर दिया है। नई एंट्री-लेवल ई-बाइक दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आती हैं। चलिए इन दोनों इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Claud Butler की Wrath सीरीज की इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती कीमत 1,799.99 पाउंड (करीब 1,90,500 रुपये) है, जिसमें Wrath 1.0 मॉडल आता है। एक Wrath 2.0 मॉडल है, जिसकी कीमत 1,999.99 पाउंड (करीब 2,11,700 रुपये) है।
Advertisement

Claud Butler Wrath 1.0 की खासियतों से शुरुआत करें, तो ई-बाइक के फ्रेम में 360wh बैटरी फिट की गई है, जो कंपनी के अनुसार, 28 मील/45 किमी से अधिक की असिस्ट रेंज देने में सक्षम है। इसमें मौजूद बाफैंग रियर हब मोटर 32 Nm तक टॉर्क पैदा करती है। कंपनी का दावा है कि ई-बाइक खड़ी चढ़ाई में भी आराम से चढ़ सकती है। इसमें सैमसंग सेल से लैस बैटरी पैक का उपयोग किया गया है। पैक को बिना किसी उपकरण के आसानी से हटाया जा सकता है और बाइक पर या उससे बाहर चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस पैक को 5 घंटे के भीतर शून्य से फुल तरह चार्ज किया जा जाता है।

Wrath 1.0 में LCD डिस्प्ले और 5 पावर असिस्ट मोड शामिल है। इसमें एक वॉक असिस्ट मोड लगाया है, जो खड़ी पहाड़ियों पर बाइक चलाने में मदद करने के लिए मोटर को कंट्रोल करता है। रैथ 1.0 में शिमैनो एलिवियो 1x9 स्पीड गियरिंग और शक्तिशाली टेक्ट्रो हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक हैं। इसमें 29-इंच के माउंटेन बाइक के पहिये दिए गए हैं।
Advertisement

वहीं, Claud Butler Wrath 2.0 इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक में 540wh बैटरी मिलती है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 40 मील/65 किमी से अधिक की असिस्ट रेंज देने में सक्षम है। इसकी बाफैंग रियर हब मोटर 45 एनएम तक टॉर्क जनरेट करती है। इसके बैटरी पैक में भी सैमसंग सेल का उपयोग किया गया है और पैक को बिना किसी उपकरण के आसानी से हटाया जा सकता है। इस बैटरी पैक को शून्य से फुल चार्ज होने में 6 घंटे तक का समय लगता है।

Claud Butler Wrath 2.0 Electric Mountain Bike

इसमें भी LCD डिस्प्ले और 5 पावर असिस्ट मोड मिलते हैं। रैथ 2.0 में 11-42T कैसेट और शक्तिशाली टेक्ट्रो हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक के साथ शिमैनो डेओर 1x10 स्पीड वाइड-रेंज गियरिंग की सुविधा है। इसमें 29-इंच के माउंटेन बाइक के पहिये दिए गए हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.