महज 42 हजार से कम दाम में आने वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर मात्र 6 पैसे में चलता है 1km, लुक Vespa और Ola को देता टक्कर

कीमत की तुलना अगर OnePlus 9RT 5G के 12GB RAM 256GB स्टोरेज वेरिएंट से की जाती है तो वनप्लस फोन की कीमत 46,999 रुपये है, जो कि Evolet Pony EZ से ज्यादा बैठती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 नवंबर 2022 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Evolet Pony EZ एक बार चार्ज होकर 90-120 किमी तक चल सकता है।
  • Evolet Pony EZ की एक्स शोरूम कीमत लगभग 41,124 रुपये है।
  • Evolet Pony EZ की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।

Evolet Pony EZ तगड़ा माइलेज देती है।

Photo Credit: Evolet

बढ़ते प्रदूषण के इस दौर में अब इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर आने वाले है इसमें कोई दोराह नहीं है। जी हां मगर पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की तुलना में ज्यादा महंगे होने के चलते इलेक्ट्रिक वाहन आम आदमी की बस से बाहर लगते हैं। क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं? तो आप  बिलकुल गलत सोचते हैं, क्योंकि हम आपको आज ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप महज एक OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। यकीन नहीं हो रहा है तो पूरे लेख को पढ़िए आपकी सोच बदल जाएगी।

Evolet Pony EZ की रेंज और पावर
पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Evolet Pony EZ एक ICAT सर्टिफाइड ई-स्कूटर है, जिसमें वाटरप्रूफ BLDC मोटर दी गई है जो कि 250 वॉट्स की पावर प्रदान करती है। रेंज की बात की जाए तो यह स्कूटर एक बार चार्ज होकर लो स्पीड में 90-120 किमी तक चल सकता है। अगर राइड कॉस्ट की बात करें तो यह 6 पैसे प्रति किमी की दर से चलता है। Pony दो वेरिएंट में आता है, जिसमें एक लीड एसिड बैटरी वाला 8-9 घंटे में फुल चार्ज होता है, वहीं दूसरा लिथियअ आयन बैटरी वाला 3-4 घंटे में चार्ज हो जाता है। Pony EZ में 48V/28 Ah VRLA लीड एसिड बैटरी दी गई है, वहीं Pony Classic में 48V/25 Ah लिथियम आयन बैटरी दी गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्कूटर White, Black, Red, Blue और Silver में उपलब्ध है। स्पीड की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।

कंपनी बैटरी के साथ 1 साल की वारंटी देती है और मोटर के साथ 18 महीने की वारंटी देती है। डाइमेंशन के लिए इस स्कूटर की लंबाई 1750 mm, चौड़ाई 450 mm, सीट की ऊंचाई 800 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm, वजन 90 किलो और लोडिंग कैपेसिटी 150 किलो है। कीमत की बात की जाए तो Evolet Pony EZ की एक्स शोरूम कीमत लगभग 41,124 रुपये है।
Advertisement

कीमत की तुलना अगर OnePlus 9RT 5G के 12GB RAM 256GB स्टोरेज वेरिएंट से की जाती है तो वनप्लस फोन की कीमत 46,999 रुपये है, जो कि Evolet Pony EZ से ज्यादा बैठती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.