BYD ने लॉन्च की Song L इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में दौड़ती है 662 किलोमीटर!

Song L में इंटीरियर में 15.6 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट पैनल और 10.5 इंच का इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले स्क्रीन मिलता है। BYD हार्ट इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स सीटें और 50-इंच हेड-अप डिस्प्ले भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2023 18:58 IST
ख़ास बातें
  • BYD ने Song L को रेंज के हिसाब से चार अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है
  • कीमत 189,900 युआन (करीब 22.12 लाख रुपये) से शुरू होती है
  • टॉप वेरिएंट की कीमत 229,800 युआन (करीब 22.77 लाख रुपये) तक जाती है
चीनी ईवी निर्माता BYD ने चीन में Song L के नाम से एक नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है। इसके स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है। कार की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी लॉन्ग रेंज है, जिसमें कंपनी दावा करती है कि EV एक फुल चार्ज में 662 किलोमीटर तक चल सकती है। Song L को विभिन्न वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें रेंज का अंतर है। Song L कॉन्सेप्ट ईवी को पहली बार अप्रैल 2023 में शंघाई ऑटो शो के दौरान प्रदर्शित किया गया था। 
कीमत की बात करें, तो BYD ने Song L को रेंज के हिसाब से चार अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिनकी कीमत 189,900 युआन (करीब 22.12 लाख रुपये) से शुरू होते हुए 229,800 युआन (करीब 22.77 लाख रुपये) तक जाती है। इसके लिए प्री-ऑर्डर ओपन है।

स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी Song L मजबूत दावेदार प्रतीत होता है। जैसा कि हमने बताया इसमें विभिन्न ट्रिम्स मिलते हैं, जिनकी अलग-अलग रेंज है। इसमें सबसे कम सिंगल चार्ज रेंज 550 Km बताई गई है और सबसे ज्यादा 662 Km तक है। BYD सॉन्ग एल एसयूवी का आयाम 190 x 77 x 61 इंच है और यह टेस्ला मॉडल Y की तुलना में थोड़ा लंबा और चौड़ा है, लेकिन छोटा है।

Song L में इंटीरियर में 15.6 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट पैनल और 10.5 इंच का इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले स्क्रीन मिलता है। BYD हार्ट इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स सीटें और 50-इंच हेड-अप डिस्प्ले भी शामिल हैं।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि अक्टूबर में BYD ने 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल की है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा करने वाली यह दुनिया की पहली कंपनी है। जिसने लगातार छठवें महीने सेल्स में यह रिकॉर्ड बनाया है। ईवी मार्केट में कंपनी का दबदबा लगातार बना हुआ है। कहा गया है कि पिछले साल की तुलना में कंपनी ने 38 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। BYD का लक्ष्य 2023 के लिए 30 लाख इलेक्ट्रिक कारों की सेल करने का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD Song L, BYD Song L Electric S, BYD electric cars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.