115 Km की रेंज वाला अफॉर्डेबल Ather 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत

डिजाइन को फिलहाल पर्दे के पीछे ही रखा गया है। टीजर में केवल हैंडलबार और सेंटर कॉन्सोल की एक झलक दिखाई गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जून 2023 22:13 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90kmph है
  • इसमें 3kWh बैटरी पैक मिलता है
  • Ather 450 के लेटेस्ट मॉडल 450S को भारत में लॉन्च किया गया है

ather 450S की टॉप स्पीड 90Kmph है

Ather Energy ने भारत में एक नए अफॉर्डेबल मॉडल को टीज किया है, जो 115 km की सिंगल चार्ज रेंज देने का दावा करता है। Ather 450S इलेक्ट्रिक वेरिएंट कुछ घंटों पहले ही कंपनी के को-फाउंडर CEO ने भी टीज किया था।  इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीधी टक्कर Ola S1 रेंज, Bajaj Chetak EV, TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगी। इसमें 3kWh बैटरी पैक मिलेगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90kmph है।

Ather 450 के लेटेस्ट मॉडल 450S के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और साथ ही कीमत का भी खुलासा कर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि 450S की कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग भी ओपन हो चुकी है।
 

एथर का कहना है कि नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90kph होगी। हालांकि रेंज के मामले में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 450X से कम रेंज के साथ आता है। बता दें कि 450X के लिए कंपनी 146 km की प्रमाणित रेंज का दावा करती है। इसका कारण 450X में मौजूद बड़ा 3.7kWh बैटरी पैक है, क्योंकि 450S के बैटरी पैक की क्षमता 3kWh है।

डिजाइन को फिलहाल पर्दे के पीछे ही रखा गया है। टीजर में केवल हैंडलबार और सेंटर कॉन्सोल की एक झलक दिखाई गई है।
Advertisement

Ather 450X की मार्केट में कीमत 1,71,879 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली, सब्सिडी के बिना) है, जबकि प्रो पैक ऑप्शन के साथ वेरिएंट की कीमत 30,364 रुपये और बढ़ जाती है। 450S के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी में से एक Ola S1 Air की कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। Ola S1 Air की रेंज 125 km बताई जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.