सिंगल चार्ज में नोएडा से मथुरा पहुंचाने वाला Amery इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, चलाने पर होगी पैसों की भारी बचत

Amery इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1500W BLDC हब मोटर दी गई है जो कि 2500W की पीक पावर प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मई 2023 10:58 IST
ख़ास बातें
  • Amery इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।
  • कीमत की बात करें तो Amery की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है।
  • Amery सिंगल चार्ज में 140 किमी की दूरी तय कर सकता है।

Amery सिंगल चार्ज में 140 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।

Photo Credit: e-Sprinto

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी e-Sprinto ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Amery लॉन्च कर दिया है। यह भारत में मौजूद सबसे ज्यादा तेज दौड़ने वाले स्कूटर्स में से एक है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 140 किमी की रेंज प्रदान करता है। यह रिमोट कंट्रोल लॉक, एंटी थेफ्ट अलार्म, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, फाइंड माई व्हीकल समेत अन्य फीचर्स से लैस है। यहां हम आपको Amery  इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Amery की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Amery की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री के लिए ऑथोराइज्ड ई-स्प्रिंटो डीलरशिप और शोरूम पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा ई-स्प्रिंटो पहले 100 ग्राहकों को शुरुआती ऑफर कीमत की पेशकश कर रहा है।


Amery की पावर और रेंज


Amery इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1500W BLDC हब मोटर दी गई है जो कि 2500W की पीक पावर प्रदान करती है। यह स्कूटर सिर्फ 6 सेकेंड्स में 0 से 40 किमी की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा तका है। रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर 140 किमी की दूरी तय कर सकता है। गूगल मैप्स के अनुसार, नोएडा से मथुरा की दूरी करीब 140 किमी है, जिसके हिसाब से यह स्कूटर सिंगल चार्ज में नोएडा से मथुरा की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर को सिर्फ 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। Amery में 60V 50AH कैपेसिटी वाली लिथियम Ion NMC बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक परफॉर्मेंस का दावा करती है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो सेफ्टी के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। 
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल डिस्प्ले दी गई है जो कि राइडर को हर समय सूचित और कंट्रोल प्रदान करती है। अन्य फीचर्स में रिमोट कंट्रोल लॉक, एंटी थेफ्ट अलार्म, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, यूएसबी टार्जर, कीलेस रिमोट,फाइंड माई व्हीकल शामिल हैं। कलर ऑप्शन के लिए यह ब्लिसफुल व्हाइट, स्टर्डी ब्लैक (मैट) और हाई-स्पिरिट येलो में उपलब्ध है। Amery में यूनिक डिजाइन और बेहतर फीचर्स दिए गए हैं। डाइमेंशन के लिहाज से इस स्कूटर की लंबाई 1845 मिमी, चौड़ाई 710 मिमी, ऊंचाई 1130 मिमी, व्हीलबेस 1370 मिमी, वजन 98 किलो और ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिमी है। इस स्कूटर में 12 इंच ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर आसानी से 150 किलो वजन उठा सकता है जो कि इसे पर्सनल और कर्मशियल यूज के लिए बेहतर बनाता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.