एक बार चार्ज में 315 किमी रेंज वाली देश की सबसे सस्ती Electric Car, 5 साल में करेगी 10 लाख की बचत

Tata Tiago EV दो बैटरी पैक 19.2kWh और 24kWh में आती है। यह सिंगल चार्ज में 250km और 315km तक की रेंज प्रदान कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मार्च 2023 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Tata Tiago EV सिंगल चार्ज में 315km तक रेंज प्रदान कर सकती है।
  • Citroen eC3 सिंगल चार्ज में 320 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।
  • Tata Tigor EV एक बार चार्ज होकर 306 किमी की दूरी तय कर सकती है।

Tata Tiago EV सिंगल चार्ज में 315km रेंज प्रदान कर सकती है।

Photo Credit: Tata Motors

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक कारों पर अधिक जोर दिया जा रहा है। अब धीरे-धीरे ग्राहकों का रुझान भी इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इस मौके को भुनाने के लिए देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों का तेजी से निर्माण कर रही हैं। अगर आप भी पेट्रोल या डीजल कार से इलेक्ट्रिक में स्विच करना चाहते हैं तो देश में मौजूद 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें बेस्ट साबित हो सकती है। इस लिस्ट में शामिल Tata Tiago EV, Citroen eC3, Tata Tigor EV, Tata Nexon EV और Mahindra XUV400 EV के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tata Tiago EV: स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tata Tiago EV दो बैटरी पैक 19.2kWh और 24kWh में आती है। यह सिंगल चार्ज में 250km और 315km तक की रेंज प्रदान कर सकती है। Tata Motors के सेविंग्स कैलकुलेटर के अनुसार, अगर कोई ग्राहक रोजाना 100 KM ड्राइविंग करता है और मुंबई में औसत पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है तो 5 साल में Tiago EV इस्तेमाल करने पर पेट्रोल कार की तुलना में करीब 10,182,70 रुपये बचत कर सकते हैं। हालांकि यह बचत टाटा मोटर्स के  कैलकुलेटर के मुताबिक एक औसतन बचत आंकड़ा है। Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है। 
Advertisement

Citroen eC3: स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Citroen eC3 में 29.2kWh बैटरी पैक दिया गया है। Citroen के मुताबिक eC3 सिर्फ 6.8 सेकेंड्स में 0-60kmph की दूरी तय कर सकती है। eC3 को 3.3kW AC होम चार्जिंग की मदद से 10.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह एक बार चार्ज होकर 320 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। कीमत की बात की जाए तो Citroen eC3 की कीमत 9 लाख रुपये से 13 लाख रुपये के बीच होगी।

Tata Tigor EV: स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tata Tigor EV में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है जो कि 74.7 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस ईवी में 26 kWh की बैटरी पैक दिया गया है। यह ईवी सिर्फ 5.7 सेकंड में 0-60 KM की स्पीड पकड़ सकती है। Tata Tigor EV एक बार चार्ज होकर 306 किमी की दूरी तय कर सकती है। कीमत की बात की जाए तो Tata Tigor EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है। 
Advertisement

Tata Nexon EV: Tata Nexon EV Prime में 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है। Nexon EV की इलेक्ट्रिक मोटर 129 PS और 245 NM का टार्क जनरेट करती है। सिंगल चार्ज में Nexon EV अधिकतम 312 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। Tata Nexon EV Prime की एक्स शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है।
Advertisement

Mahindra XUV400: Mahindra XUV400 EV में दी गई फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 150hp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह ईवी 34.5kWh और 39.4kWh बैटरी पैक ऑप्शन में आती है। XUV400 34.5kWh बैटरी पैक के साथ 375km की रेंज प्रदान करती है। वहीं 39.4kWh बैटरी पैक के साथ 456km की रेंज प्रदान करती है। Mahindra XUV400 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  3. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  4. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  5. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  6. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  7. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.