ADO ने लॉन्च की केवल 16kg की फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक ADO Air, सिंगल चार्ज में 100km है रेंज, जानें डिटेल्स

अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कंपनी ने अलग-अलग वर्जन पेश किए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2023 18:03 IST
ख़ास बातें
  • यह केवल 16 किलोग्राम की है और फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है।
  • अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कंपनी ने अलग-अलग वर्जन पेश किए हैं।
  • ई-बाइक में IPS डिस्प्ले दिया गया है।

ADO Air को कंपनी ने अल्ट्रा लाइट बाइक का टैग दिया है।

Photo Credit: Indiegogo

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी ADO ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक ADO Air को पेश किया है। इसकी खास बात इसका फोल्डेबल डिजाइन और इसका हल्का वजन है। यानि कि बाइक को फोल्ड करके कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसमें 36V की बैटरी लगी है और अर्बन राइडिंग का यह बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए बनाई गई है। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

ADO Air इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत

ADO ने ADO Air को हल्की इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल केवल 16 किलोग्राम वजन के साथ आती है। कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन Indiegigo क्राउडफंडिंग कैम्पेन के जरिए कंपनी इसे जल्द ही अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च करने की बात कह रही है। यह कैम्पेन 15 फरवरी के लिए निर्धारित है। 
Advertisement

अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कंपनी ने अलग-अलग वर्जन पेश किए हैं। मसलन, अमेरिका और यूरोप जैसे क्षेत्रों के लिए वर्जन भी अलग-अलग होंगे। बाइक को तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें आइवरी, पेसल ब्लू और इंडिगो ग्रे शामिल हैं।  
 

ADO Air इलेक्ट्रिक बाइक की पावर, रेंज, फीचर्स

जैसा कि पहले बताया गया है ADO Air को कंपनी ने अल्ट्रा लाइट बाइक का टैग दिया है। यह केवल 16 किलोग्राम की है और फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है। इसमें 36V की बैटरी लगी है जो 37 Nm टॉर्क देती है। सिंगल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल 100km की रेंज तक जा सकती है। इसमें कार्बन बेल्ट इस्तेमाल की गई है जिसके कारण यह जल्दी खराब नहीं होती है और ज्यादा क्षमता प्रदान करती है। 
Advertisement

इसके फीचर्स की बात करें तो ई-बाइक में IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस पर यूजर स्पीड, नेविगेशन जैसी जानकारी देख सकता है। इसके अलावा हेडलाइट्स को कंट्रोल भी इसके जरिए किया जा सकता है। साथ ही यह ऐप सपोर्ट के साथ भी आती है। जिससे कि इसको रिमोट कंट्रोल किया जा सकता है। 4-6 घंटे में इसकी बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ADO Air, ADO Air e bike, ADO Air electric bicycle

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.