What is Zorawar LT : चीन से दो-दो हाथ करेगा ‘जोरावर’ लाइट टैंक, जानें इसकी खूबियां

Zorawar Light Tank : फ‍िलहाल इस टैंक में कमिंस इंजन को लगाया गया है पर डीआरडीओ ने एक घरेलू इंजन को डेवलप करने का प्रोजेक्‍ट शुरू किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 15:40 IST
ख़ास बातें
  • Zorawar Light Tank को किया गया अनवील
  • ऊंचाई वाले इलाकों में आएगा काम
  • अभी पहला प्रोटोटाइप हुआ है तैयार

जोरावर टैंक को कम से कम समय में तैयार किया गया है। यह सबसे कठिन वातावरण में ऑपरेट हो सकता है।

Photo Credit: Video Grab/ANI

Zorawar Light Tank : भारत अपनी रक्षा तैयारियों को लगातार मजबूत कर रहा है। अब मेड इन इंडिया हथियारों को खूब तवज्‍जो दी जा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के साथ मिलकर स्वदेशी लाइट टैंक जोरावर (Zorawar) का प्रोटोटाइप तैयार किया है। जल्‍द ही इसके ट्रायल शुरू किए जाएंगे। हाल ही में इस टैंक को अनवील किया गया। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, फ‍िलहाल इस टैंक में कमिंस इंजन को लगाया गया है पर डीआरडीओ ने एक घरेलू इंजन को डेवलप करने का प्रोजेक्‍ट शुरू किया है। 

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि जोरावर टैंक को कम से कम समय में तैयार किया गया है। यह पृथ्वी पर सबसे कठिन वातावरण में ऑपरेट होने के लिए सक्षम है, जो लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के इलाके हो सकते हैं। दावा है कि ऊंचाई वाले इलाकों में कम रसद के साथ यह कठिन मौसम में टिका रह सकता है। 

रिपोर्ट कहती है कि अभी पहला प्रोटोटाइप तैयार हुआ है। जल्‍द इसे फील्‍ड में उतारा जाएगा और टेस्टिंग पूरी होने के बाद उन यूजर्स को टेस्‍ट के लिए दिया जाएगा, जो भविष्‍य में इसे ऑपरेट करेंगे। एक अन्‍य सोर्स के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 6 महीनों तक इस टैंक को गर्मी, सर्दी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में टेस्‍ट किया जाएगा और अगस्‍त 2025 तक आर्मी को भी परीक्षण के लिए सौंपा जाएगा।  
 

इंजन है ‘जान', उसी पर होना है काम 

जोरावर को ऑपरेट करने के लिए एक जर्मन इंजन को सही माना गया था। लेकिन जर्मनी से एक्‍सपोर्ट की मंजूरी के चलते इंजन मिलने में देरी हुई। आखिरकार डीआरडीओ ने कमिंस इंजन के साथ टैंक को डेवलप करने की योजना बनाई। रिपोर्ट के अनुसार, कमिंस इस बात पर तैयार है कि वह इंजन को भारत में ही असेंबल करेगी। 
Advertisement

DRDO इंजन की दिक्‍कत को हमेशा के लिए दूर करना चाहता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि  डीआरडीओ ने हल्के टैंक के लिए एक नया पावर पैक डेवलप करने का प्रोजेक्‍ट शुरू किया है। अर्जुन टैंक के लिए भी एक नया इंजन डेवलप किया जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.