What is ASMI Gun? भारतीय सेना ने दिया ‘मेड इन इंडिया’ गन का ऑर्डर, कितनी घातक है ASMI पिस्‍टल, जानें

ASMI Gun : ASMI एक 9X19mm की कैलिबर सबमशीन गन है। इसने दुनिया की कई जानी-मानी मशीन गन्‍स को टक्‍कर दी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जून 2024 16:58 IST
ख़ास बातें
  • इन दिनों चर्चा में है अस्मि गन
  • भारतीय सेना ने दिया इस गन के लिए ऑर्डर
  • लोकेश मशीन्‍स नाम की कंपनी ने की है मैन्‍युफैक्‍चरिंग

ASMI Gun के डिजाइन, डेवलपमेंट और मैन्‍युफैक्‍चरिंग का काम 3 साल से भी कम वक्‍त में पूरा किया गया है।

Photo Credit: bharatshakti

What is ASMI Gun : हथियारों के क्षेत्र में भारत अपनी निर्भरता को बाकी देशों पर धीरे-धीरे कम कर रहा है। मेक इन इंडिया इन‍िशिए‍टिव के तहत कई हथियार अब देश में बनाए जा रहे हैं। उन्‍हीं में से एक है ASMI गन (ASMI Gun), जिसे खरीदने के लिए सेना की उत्तरी कमांड ने 4.26 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर लोकेश मशीन्‍स लिमिटेड (Lokesh Machines LTD) नाम की कंपनी को मिला है, जो इन गन्‍स को मैन्‍युफैक्‍चर करती है। नए ऑर्डर ने कंपनी को अचानक से सुर्खियोंं में ला दिया है। आखिर क्‍या खूबियां हैं ASMI गन में, आइए जानते हैं। 

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, ASMI एक 9X19mm की कैलिबर सबमशीन गन है। इसने दुनिया की कई जानी-मानी मशीन गन्‍स को टक्‍कर दी है। इसके डिजाइन, डेवलपमेंट और मैन्‍युफैक्‍चरिंग का काम 3 साल से भी कम वक्‍त में पूरा किया गया है। 

रिपोर्टों के अनुसार, नजदीक यानी आमने-सामने की जंग में छोटे और हल्‍के हथियारों का इस्‍तेमाल किया जाता है और ASMI गन इसमें फायदेमंद साबित हो सकती है। ASMI (अस्मि) शब्‍द संस्‍कृत से आया है। इसका मतलब गर्व होता है। इस गन को बनाने में डीआरडीओ के साथ ही आर्मी इन्‍फ्रेंट्री स्‍कूल ने मदद की है। 

9एमएम की गन को बनाने में एल्‍युमिनियम और कार्बन फाइबर का इस्‍तेमाल हुआ है। एनएसजी को यह गन टेस्टिंग के लिए दी गई है। कहा जाता है कि आसाम राइफल्‍स ने भी गन को इस्‍तेमाल करके देखा है। कुछ गन्‍स को बीएसएफ ने भी ऑर्डर किया है, ताकि इन्‍हें इस्‍तेमाल करके देखा जा सके। रिपोर्ट कहती है कि इंडियन आर्मी ने जो ऑर्डर दिया है, उसे सितंबर तक पूरा कियाा जा सकता है। 

ASMI गन का वजन 1 किलो 80 ग्राम बताया जाता है। इस पर टेलिस्‍कोप या दूरबीन को फ‍िट किया जा सकता है। यह 100 मीटर की सटीक रेंज के साथ आती है और फायर‍िंग के दौरान गोलियां फंसने का झंझट इसमें नहीं होता। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ASMI गन से एक मिनट में 600 गोलियां फायर की जा सकती हैं। लोडिंग स्विच दोनों साइड से होने के कारण इस गन को दोनों हाथों से चलाना आसान है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  2. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  4. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
  5. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  6. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
  7. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  9. Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत
  10. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.