फतह-2, गदर, इमाद… Iran की 3 मिसाइलों के बारे में जानें सबकुछ

Iran Vs Israel : इस्राइल पर हमले के लिए ईरान ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्‍तेमाल किया है। इनमें फतह-2, इमाद और गदर का नाम सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 14:18 IST
ख़ास बातें
  • ईरान के पास कई बैलिस्टिक मिसाइलें
  • फतह-2, गदर, इमाद को किया इस्राइल के खिलाफ इस्‍तेमाल
  • फतह-2 मिसाइल में अपना रूट बदलने की क्षमता

इमाद का डिजाइन ऐसा है कि इसे टार्गेट से बहुत उपर ही विस्‍फोट किया जा सकता है।

Photo Credit: wiki

Iran Vs Israel : जब से ईरान ने इस्राइल पर 180 से ज्‍यादा मिसाइलें दागी हैं, पूरी दुनिया में इसकी चर्चा है। ईरान के सरकारी मीडिया का कहना है कि इस्राइल पर हमले के लिए ईरान ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्‍तेमाल किया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन मिसाइलों में मुख्‍य रूप से इमाद (Emad) और गदर (Ghadr) शामिल थी। कहा जा रहा है कि ईरान ने अपनी नई फतह-2 (Fattah-2) मिसाइल से भी हमला। इन ईरानी मिसाइलों की क्षमता कितनी है? आइए जानते हैं। 
 

इमाद (Emad)

इमाद एक मिडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है और साल 2015 से सर्विस में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 
Advertisement
1700 किलोमीटर की दूरी तक 750 किलोग्राम पेलोड ले जा सकती है और 10 मीटर की एक्‍युरेसी के साथ अपने दुश्‍मन को टार्गेट करती है। 
 

क्‍याें खतरनाक है इमाद 

रिपोर्टों के अनुसार, इमाद का डिजाइन ऐसा है कि इसे टार्गेट से बहुत उपर ही विस्‍फोट किया जा सकता है। उस दौरान अगर यह बायलॉजिक या न्‍यूक्लियर वेपन के रूप में इस्‍तेमाल की जाए तो बड़ी तबाही मचा सकती है। 
 

गदर (Ghadr)

इस मिसाइल का कौन सा वर्जन ईरान ने इस्‍तेमाल किया, यह अभी कन्‍फर्म नहीं है। अगर Ghadr-110 की बात करें तो उसकी रेंज 2 हजार किलोमीटर तक है। यह भी मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। यह 1 हजार किलो तक वॉरहेड लेकर जा सकती है। 
Advertisement
 

फतह-2 (Fattah-2)

फतह का अर्थ होता है विजेता। ईरान के लिए फतह-2 काफी अहमियत रखती है। दावा है कि यह साउंड की स्‍पीड से भी 15 गुना तेज सफर कर सकती है और 1400 किलोमीटर तक दुश्‍मन को निशाना बना सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, इस मिसाइल में ऐसा वॉरहेड लगा है, जो अपना रास्‍ता बदल सकता है। यही वजह है कि मिसाइल को रोकना मुश्किल हो जाता है। ईरान की सबसे सटीक मिसाइलों में फतह-2 का प्रमुख स्‍थान है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.