स्टाइलिश क्रिकेटर युवराज सिंह भी NFT के मैदान में उतरे, फैन्स को देना चाहते हैं तोहफा

युवराज ने यह जानकारी ट्विटर पर पोस्ट किए एक वीडियो में दी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि NFT के तौर पर वह कौन से आइटम्स का ऑक्शन करेंगे

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021 17:25 IST
ख़ास बातें
  • NFT वीडियो क्लिप, स्केच, ऑटोग्राफ वाले पोस्टर जैसे डिजिटल आइटम होते हैं
  • इनकी ओनरशिप ट्रांसफर की जा सकती है
  • हाल के महीनों में कुछ भारतीय आर्टिस्ट्स ने भी NFT सीरीज लॉन्च की है

यह NFT सीरीज क्रिसमस पर NFT मार्केटप्लेस Colexion के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च की जाएगी

टीम इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके युवराज सिंह ने एक क्रिकेटर के तौर पर अपनी जिंदगी से प्रेरित नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) रिलीज करने का फैसला किया है। उन्होंने 12 दिसंबर को अपने 40वें जन्मदिन पर यह घोषणा की। युवराज ने कहा कि वह मैदान पर अपनी यात्रा के कुछ कीमती क्षणों का अपने फैन्स को तोहफा देना चाहते हैं। NFT वीडियो क्लिप, स्केच, ऑटोग्राफ वाले पोस्टर जैसे कलेक्ट किए जाने वाले डिजिटल आइटम होते हैं। इनकी ओनरशिप ट्रांसफर की जा सकती है और ये ब्लॉकचेन नेटवर्क पर सिक्योर होते हैं।

युवराज ने यह जानकारी ट्विटर पर पोस्ट किए एक वीडियो में दी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि NFT के तौर पर वह कौन से आइटम्स का ऑक्शन करेंगे। वीडियो में उनके बैट, क्रिकेट, टॉफीज के साथ ही उनके युवा दिनों की पिक्चर्स की झलक दिख रही है। युवराज के NFT कलेक्शन लॉन्च करने की घोषणा से उनके फैन्स उत्साहित हैं। यह  NFT सीरीज क्रिसमस पर  NFT मार्केटप्लेस Colexion के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च की जाएगी। 

यह पहली बार नहीं है कि जब कोई भारतीय क्रिकेटर NFT कलेक्शन लॉन्च कर रहा है। भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान देने वाले सुनील गावस्कर ने अक्टूबर में NFT का कलेक्शन लॉन्च किया था। इसमें उनके 10,000 रन स्कोर करने वाले पहला क्रिकेटर बनने का मौका भी शामिल था। मार्केट ट्रैकर DappRadar के डेटा के अनुसार, इस वर्ष जुलाई से सितंबर के बीच NFT सेल्स बढ़कर 10.7 अरब डॉलर (लगभग 79,820 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई। इससे पिछली तिमाही की तुलना में यह आठ गुना से अधिक की बढ़ोतरी है।

इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज के साथ ही बहुत से भारतीय आर्टिस्ट्स ने भी NFT सेगमेंट में एंट्री की है। हाल के महीनों में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन, एक्टर सलमान खान और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अपने फैन्स के लिए NFT कलेक्शन लॉन्च किए हैं। अमिताभ बच्चन की  NFT सीरीज में उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध कविता "मधुबाला" का एक पाठ शामिल था। इसके अलावा सीरिज में अमिताभ के पुराने पोस्टर, साथ ही साथ उनकी पहचान और स्टारडम से जुड़े अन्य आइटम भी थे। यह कलेशन उनके प्रशंसको को बहुत पसंद आया था। 

ऐसा बताया जाता है कि एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी हाल ही में NFT में निवेश किया था। इस सेगमेंट में निवेश करने वाली वह पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NFT, Yuvraj, Cricket, Fans, Launch, Collection
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  3. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  4. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  5. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  6. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  8. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  9. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.