आखिर क्‍यों Cryptocurrency का इस्‍तेमाल कर रहे क्‍यूबा के 1 लाख से ज्‍यादा लोग

यह ग्रोथ तब है, जब देश में इंटरनेट को पहुंच को महज तीन साल हुए हैं।

आखिर क्‍यों Cryptocurrency का इस्‍तेमाल कर रहे क्‍यूबा के 1 लाख से ज्‍यादा लोग

अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण यहां के नागरिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल नहीं कर सकते।

ख़ास बातें
  • Paypal, Revolut, और Zelle सभी इस इलाके में बैन हैं
  • यही वजह है कि अब यहां पेमेंट के तौर पर क्रिप्‍टो का इस्‍तेमाल बढ़ा है
  • काफी शॉप से लेकर हर छोटी-बड़ी दुकान पर क्रिप्‍टो इस्‍तेमाल हो रहे हैं
विज्ञापन
दुनियाभर के ऐसे देश, जो किसी न किसी वजह से बड़े देशों की ओर से लगाए गए आ‍र्थिक प्रतिबंधों की चपेट में हैं, क्रिप्‍टोकरेंसी को एक विकल्‍प के रूप में देखने लगे हैं। इन्‍हीं में से एक है क्‍यूबा। अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से क्‍यूबा के नागरिक अब एक्‍सचेंज के विकल्‍प के तौर पर क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrencies) का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। बताया जाता है कि करीब एक लाख क्‍यूबिआई डिजिटल असेट्स इस्‍तेमाल कर रहे हैं। यह ग्रोथ तब है, जब देश में इंटरनेट को पहुंच को महज तीन साल हुए हैं।  

क्यूबा में कम्युनिस्ट पार्टी का शासन है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण यहां के नागरिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल नहीं कर सकते। Paypal, Revolut, और Zelle सभी इस इलाके में बैन हैं। यही वजह है कि अब यहां पेमेंट ऑप्‍शन के तौर पर क्रिप्‍टोकरेंसी का इस्‍तेमाल बढ़ रहा है। 

NBC न्यूज ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कुछ लोगों से बात की। उन्‍हीं में से एक हैं नेल्सन रोड्रिगेज, जो क्‍यूबा में कैफे मालिक हैं। वह अब पेमेंट के लिए बिटकॉइन (Bitcoin) और इथीरियम (Ethereum) दोनों को स्वीकार करते हैं। उन्‍होंने कहा कि वह क्रिप्‍टो की फ‍िलॉसफी में भरोसा करते हैं। यह ऐसी चीज है, जो फ्री मार्केट, प्रॉपर्टी राइट्स, सीमाहीनता और सेंसरशिप के खिलाफ मुकाबले पर काम करती है। 

हाल ही में क्यूबा के सेंट्रल बैंक ने घोषणा की है कि वह इस महीने से वर्चुअल असेट सर्विस प्रोवाइडर्स को लाइसेंस जारी करना शुरू कर देगा। गौरतलब है कि क्‍यूबा में इस बात पर चर्चा हो रही थी कि देश में पेमेंट के लिए क्रिप्‍टोकरेंसी को लीगलाइज किया जाए या नहीं। नेल्सन रोड्रिगेज कहते हैं, डिजिटल करेंसीज का सीधा मतलब है कि जो प्रतिबंध उन पर लगाए गए हैं, उनके कोई मायने नहीं हैं, क्‍योंकि पेमेंट सर्विस प्राेवाइडर अब हमारे लिए जरूरी नहीं हैं। 

क्‍यूबा के आमलोगों के साथ-साथ सिलेब्रिटी भी क्रिप्‍टो की ओर रुख कर रहे हैं। क्यूबा के संगीतकार अर्नेस्टो सिस्नेरोस ने कोविड 19 महामारी और प्रतिबंधों के कारण अपना बिजनेस गंवा दिया था। उन्‍होंने NFT की ओर रुख किया। वह अब अपना म्‍यू‍जिक, वीडियो और फोटो चेन पर स्‍टोर करते हैं और उन्हें ऑनलाइन बेचकर पैसे कमाते हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही क्यूबा की छोटी दुकानों में क्रिप्टोकरेंसी का इस्‍तेमाल करके देश पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को कुछ हद तक बायपास किया जा सकता है, पर Chainalysis का दावा है कि सरकारों के लिए यह पूरी तरीके से व्‍यवहार्य नहीं है। बिनेंस के सीईओ चांगपेंग झाओ भी कहते हैं कि प्रतिबंधों से मुकाबले के लिए क्रिप्टो का इस्‍तेमाल करना एक मिथक है। वह कहते हैं कि क्रिप्‍टो को ट्रेस करना आसान है और दुनिया की सरकारें क्रिप्‍टो ट्रांजैक्‍शन पर नजर रख सकती हैं। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »