Meme क्रिप्टोकरेंसी क्या है, निवेश कितना भरोसेमंद, क्या है भविष्य? जानें सब कुछ!

कम्यूनिटी की भावना, बाहरी प्रभावों, सेलिब्रिटी के ट्वीट्स आदि का मीम टोकनों की कीमतों पर असर पड़ता है, जिसके कारण इनमें अस्थिरता अधिक देखी जाती है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मई 2022 11:33 IST
ख़ास बातें
  • 2021 में मीम कॉइन्स की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ
  • मीम टोकन कम्यूनिटी की भावना और बाहरी प्रभावों से प्रभावित होते हैं
  • मीम क्रिप्टोकरेंसी की सप्लाई असीमित होती है

2021 में डॉजकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत तेजी से बढ़ी और यह कई गुना हो गई

क्रिप्टोकरेंसी का नाम आते ही विचार में सबसे पहले Bitcoin और Ethereum आते हैं। क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट बहुत बड़ी है और यहां पर हजारों की संख्या में डिजिटल करेंसी मौजूद हैं। इनमें एक पॉपुलर शब्द मीम क्रिप्टोकरेंसी भी है। मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी ने बीते वर्षों में बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल कर ली है। जैसा कि नाम से पता चलता है, ये मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी होती हैं, जिनमें फोटो, वीडियो या दूसरी मीडिया के रूप में मजेदार मीम इस्तेमाल किए जाते हैं। Dogecoin और Shiba Inu वर्तमान में सबसे अधिक लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी हैं। इन कॉइन्स को एक मजाक के रूप में शुरू किया गया था। लेकिन, 2021 में डॉजकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत तेजी से बढ़ी और यह कई गुना हो गई। 
 

क्या मीम टोकनों को गंभीरता से लेना चाहिए?

मीम क्रिप्टोकरेंसी की सप्लाई असीमित होती है और इनकी अपील पॉप कल्चर पर आधारित होती है। ये प्रकृति में काफी अस्थिर होती हैं और रिस्क में रहती हैं। इनकी कीमतों में बड़े उतार चढ़ाव आने की संभावना ज्यादा होती है। Doge मीम को Shiba Inu (कुत्ते की नस्ल) की वायरल फोटो के बाद बनाया गया था। देखा जाए तो, मीम क्रिप्टोकरेंसी को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। इनकी कीमतें तब बढ़ती है जब कम्यूनिटी के मेंबर कॉइन को खरीदते हैं ताकि वो इस मजाक का हिस्सा बन सकें। 
 

मीम कॉइन कैसे पॉपुलर होते हैं?

जब कोई कॉइन पॉपुलर होता है, इसकी कीमत बढ़ती है। ऐसे में आम निवेशक इसमें शामिल होते हैं जिससे कीमत को और अधिक बढ़ावा मिलता है। इंटरनेट पर प्रसिद्ध लोग और सेलिब्रिटी भी इनकी कीमत में बढ़ोत्तरी का कारण बनते हैं। Tesla और SpaceX के सीईओ एलन मस्क इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं जो डॉजकॉइन सपोर्टर के रूप में जाने जाते हैं। यहां तक कि मस्क के कुत्ते के नाम से प्रेरित एक कॉइन Floki Inu भी बनाया गया है जो कि डॉजकॉइन का ही एक वेरिएंट है। 

कुछ मीम कॉइन केवल मजाक के लिए ही बनाए जाते हैं। Mongoose Coin को दिसंबर 2021 में बनाया गया था। इसे डिजिटल करेंसी पर चर्चा के दौरान कॉन्ग्रेस के एक सदस्य ने नाम दिया था। मीम कॉइन्स में सप्लाई अक्सर असीमित होती है। बिटकॉइन के उलट, जिसे केवल सीमित यूनिट्स की सप्लाई के लिए डिजाइन किया गया है, मीम कॉइन्स के मामले में अरबों कॉइन यूनिट्स सर्कुलेशन में होते हैं। 
Advertisement
 

मीम कॉइन्स में निवेश करना कितना सुरक्षित?

जैसा कि पहले बताया गया है, कम्यूनिटी की भावना और बाहरी प्रभावों से ये प्रभावित होते हैं। उदाहरण के लिए सेलिब्रिटी के ट्वीट्स आदि का भी इनकी कीमतों पर असर पड़ता है, जिसके कारण इनकी कीमतों में अस्थिरता अधिक देखी जाती है। डॉजकॉइन की तरह एकदम से इनकी कीमत आसमान भी छू सकती है और उसके उलट इनमें गिरावट भी उतनी ही तेजी से आ जाती है। इसलिए मीम कॉइन्स में निवेश करना बहुत अधिक भरोसेमंद नहीं कहा जा सकता है। 
 

मीम कॉइन्स का भविष्य क्या है?

2021 में मीम कॉइन्स की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ। लेकिन, उसके बाद इनकी कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं। लेकिन, ये भी नहीं कहा जा सकता कि इससे इनका भविष्य तय हो जाता है और ये अंधेरे की ओर बढ़ रहे हैं। हां, लेकिन इतना जरूर है कि बिटकॉइन और इथेरियम की तरह इनकी कीमतों में उस हद तक इजाफा कभी नहीं देखा जा सकेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , dogecoin, Shiba Inu

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.