क्रिप्टो व्हेल ने खरीदें 40 करोड़ Dogecoin, कीमत करीब 247 करोड़ रुपये

इस व्हेल की पहचान Binance Smart Chain पर 74th सबसे बड़े वॉलेट धारक के रूप में की गई है।

क्रिप्टो व्हेल ने खरीदें 40 करोड़ Dogecoin, कीमत करीब 247 करोड़ रुपये

इस व्हेल की पहचान Binance Smart Chain पर 74th सबसे बड़े वॉलेट धारक के रूप में की गई है।

ख़ास बातें
  • "Scarlet Witch" के नाम से एक व्हेल ने खरीदे 400 मिलियन DOGE
  • खरीद के समय इनकी कीमत करीब 31.66 मिलियन डॉलर (लगभग 247 करोड़ रुपये) थी
  • खरीद के समय यह Binance Smart Chain पर 74th सबसे बड़ा वॉलेट धारक था
विज्ञापन
हाल के कुछ दिनों से Dogecoin की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है, और इसी का फायदा क्रिप्टो व्हेल्स उठाना चाह रहे हैं। अकसर हमें क्रिप्टो व्हेल्स द्वारा बड़े ट्रांजेक्शन देखने को मिलते हैं, जिनमें से एक बहुत बड़ा ट्रांजेक्शन 'Scarlet Witch' नाम के एक व्हेल की ओर से देखने को मिला है। इस व्हेल ने 400 मिलियन (40 करोड़) DOGE खरीदें हैं, जिनकी कीमत खरीद के समय करीब 31.66 मिलियन डॉलर (लगभग 247 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।

क्रिप्टोकरेंसी व्हेल एक्टिविटी पर नजर रखने वाले Whale Stats प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी है कि "Scarlet Witch" के नाम से एक व्हेल ने $31.66 मिलियन कीमत के 400 मिलियन Dogecoin टोकन खरीदे हैं। इस खरीद को शुक्रवार, 10 जून को अंजाम दिया गया और इस ट्रांजेक्शन में $0.11 की फीस लगी है।
 

प्लेटफॉर्म ने आगे यह जानकारी भी दी है कि खरीद के समय यह Binance Smart Chain पर 74th सबसे बड़ा वॉलेट धारक था।

इस व्हेल के पास कुल वॉलेट का सबसे ज्यादा हिस्सा (करीब 81%) BTCB टोकन के रूप में था। सटीक वैल्यू की बात करें, तो खबर लिखते समय तक व्हेल के पास 44,678,168 डॉलर कीमत के BTCB टोकन थे। इसके बाद, व्हेल के वॉलेट में करीब 11% हिस्सा AAVE टोकन और 3.49% हिस्सा WazirX टोकन (WRX) का था।

मीम कॉइन खबर लिखते समय तक, भारत में करीब 4.78 रुपये पर ट्रेड हो रहा था। यूं तो डॉजकॉइन की कीमत अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 91% कम चल रही है, लेकिन फिर भी, पिछले 24 घंटे में इसकी कीमत में करीब 5% की बढ़ोतरी हुई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Cryptocurrency Whale, dogecoin, Dogecoin Whales
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »