Dogecoin को अब मिला Ice Cube का प्यार! जानें अमेरिकी एक्टर ने कैसे किया सपोर्ट

फिल्म और म्यूजिक जगत के सेलिब्रिटी से लेकर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क जैसे लोग Dogecoin को सपोर्ट करते हैं

Dogecoin को अब मिला Ice Cube का प्यार! जानें अमेरिकी एक्टर ने कैसे किया सपोर्ट

Dogecoin का मार्केट कैपिटलाइजेशन वर्तमान में 17 बिलियन डॉलर (लगभग 13 खरब रुपये) का है

ख़ास बातें
  • रैपर, एक्टर और फिल्म मेकर Ice Cube ने ट्विटर हैंडल से किया DOGE को सपोर्ट
  • Musk मानते हैं, Dogecoin ट्रांजैक्शन के मामले में Bitcoin से बेहतर है
  • पिछले कुछ सालों में इस कॉइन ने जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है
विज्ञापन
Dogecoin को 2013 में भले ही एक मज़ाक के रूप में शुरू किया गया था, लेकिन आज के दिन इसके सपोर्ट्स की कमी नहीं है। फिल्म और म्यूजिक जगत के सेलिब्रिटी से लेकर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क जैसे लोग इसे सपोर्ट करते हैं। इस लिस्ट में अब अमेरिका का एक और रैपर का नाम जुड़ गया है। अमेरिकन रैपर और एक्टर O'Shea Jackson Sr. ने डॉजकॉइन के लिए सपोर्ट जाहिर किया है। O'Shea Jackson को Ice Cube के नाम से ज्यादा जाना जाता है। इससे पहले डॉजकॉइन के सपोर्टर्स में Roger Ver, Snoop Dogg, Gene Simmons जैसे कई और बड़े सेलिब्रिटीज का नाम आता है। 

Dogecoin दुनिया की सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी है और वर्तमान में इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 17 बिलियन डॉलर (लगभग 13 खरब रुपये) का है। पिछले कुछ सालों में इस कॉइन ने जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है और कई नामी हस्तियां इसकी फैन हैं। अब रैपर, एक्टर और फिल्म मेकर Ice Cube ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस टोकन के लिए प्यार जताया है। 

MyDoge वॉलेट के फाउंडर्स में से एक Bill Lee के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए Ice Cube ने अपना सपोर्ट डॉजकॉइन को दिया और लिखा- 'आई एम डाउन विद द डॉज आर्मी'। Bill Lee ने BIG3 Aliens, बॉस्केट बॉल लीग, के 25 Fire-Tier एडिशन खरीदे हैं। इनकी कीमत 6 लाख डॉलर (लगभग 4 करोड़ 60 लाख रुपये) के DOGE में है। यह डील अब तक डॉजकॉइन में किया गया सबसे ट्रांजैक्शन है। 

अभी हाल ही में बिटकॉइन के सबसे पुराने निवेशकों में से एक Roger Ver ने भी DOGE के लिए सपोर्ट जताकर सबको चौंका दिया था। रॉजर ने Dogecoin को Bitcoin से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि मीम क्रिप्टोकरेंसी डॉज के बिटकॉइन के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदे हैं। रॉजर वेर 43 वर्षीय अमेरिकी हैं जिन्हें अक्सर 'Bitcoin Jesus' के नाम से जाना जाता है क्योंकि, ये उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने पुराने समय से ही बिटकॉइन में इनवेस्ट करना शुरू कर दिया था और डिजिटल करेंसी को प्रोमोट करना भी शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहली मीम क्रिप्टोकरेंसी DOGE को सपोर्ट करते हुए कहा कि डॉजकॉइन तुलना में बिटकॉइन से कहीं अधिक बेहतर है। कारण बताते हुए उन्होंने इसे बिटकॉइन से सस्ता और भरोसेमंद बताया। 

Elon Musk भी डॉजकॉइन के पुराने सपोर्टर्स में से एक हैं। मस्क कई बार इस बात पर जोर दे चुके हैं कि Dogecoin ट्रांजैक्शन करने के मामले में Bitcoin से कहीं बेहतर विकल्प है। उनका मानना है कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी वैल्यू स्टोर करने के लिहाज से अच्छी है लेकिन ट्रांजैक्शन करने के लिए नहीं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MyDoge, DOGE Price, Dogecoin Ice Cube
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »