Ukraine के मिलिट्री ग्रुप को एक दिन में मिले 4 लाख डॉलर के Bitcoin डोनेशन

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यूक्रेनी आर्म्‍ड फोर्सेज से क्रिप्टो डोनेशन स्वीकार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 12:16 IST
ख़ास बातें
  • यूक्रेन स्थित गैर सकरारी संगठन ‘कम बैक अलाइव’ को यह मदद मिली है
  • यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने भी फोर्सेज के लिए डोनेशन लेना शुुरू किया है
  • लेकिन वह क्रिप्‍टो डोनेशन को स्‍वीकार नहीं कर रहा है

गैर सकरारी संगठन ‘कम बैक अलाइव’ लोगों से बिटकॉइन डोनेशन स्‍वीकार कर रहा है।

इस वक्‍त पूरी दुनिया की नजरें यूक्रेन (Ukraine) पर हैं। रूस उसके शहरों पर बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है। इसकी शुरुआत गुरुवार को हुई। रूस ने यूक्रेन को युद्ध में धकेल दिया। यूक्रेन की सरकार ने दुनिया के बड़े देशों से युद्ध को रोकने के लिए कोशिशें करने की अपील की। इसके साथ ही यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने अपनी आर्म्‍ड फोर्सेज के लिए डोनेशन लेना शुरू कर दिया। यूक्रेनी सेना ने कहा कि कई लोग और संस्‍थाएं उसे दान देने के लिए अनुरोध कर रहे हैं। वो यूक्रेन के निवासी नहीं हैं और दान करना चाहते हैं। सरकार ने विदेशी मुद्रा में डोनेशन लेने के लिए एक बैंक अकाउंट भी सेटअप किया, जिसके बाद उसे डोनेशन मिलना शुरू हो गया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यूक्रेनी आर्म्‍ड फोर्सेज से क्रिप्टो डोनेशन स्वीकार करने के लिए कहा है। 

कॉइनटेलिग्राफ के मुताबिक, न की सरकार की ओर से जो बैंक अकाउंट दिया गया है, वह विदेशी मुद्रा में मदद स्‍वीकार करता है। इससे जुड़ी आ‍धिकारिक वेबसाइट में बताया गया है कि देश का राष्ट्रीय कानून यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय को अन्य पेमेंट सिस्‍टम जैसे- Webmoney, Bitcoin, PayPal आदि का इस्‍तेमाल करने की इजाजत नहीं देता है। इसका सीधा मतलब है कि क्रिप्‍टो डोनेशन स्‍वीकार नहीं किए जाएंगे। 

इस बीच, यूक्रेन स्थित गैर सकरारी संगठन ‘कम बैक अलाइव' (Come Back Alive) बिटकॉइन डोनेशन को स्‍वीकार करता है। यह मदद यूक्रेनी सेना को जाती है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, साल 2021 में इस प्रो-मिलिट्री ग्रुप को 5 लाख 70 हजार डॉलर के बिटकॉइन डोनेशन मिले थे, जबक‍ि युद्ध शुरू होने के बाद एक दिन में इस ग्रुप को बिटकॉइन डोनेशन के तौर पर 4 लाख डॉलर से ज्‍यादा की मदद मिली है। 

दूसरी ओर, क्रिप्‍टो समर्थक दानकर्ताओं ने यूक्रेनी सरकार से क्रिप्‍टो डोनेशन स्‍वीकार करने के लिए कहा है। दलील दी कि इससे बाद दुनियाभर से उसे डोनेशन मिलेगा। हालांकि कुछ लोगों ने इसको लेकर अपनी चिंता भी व्‍यक्‍त की है। 
Advertisement

यूजर ‘MMusikwolf' ने लिखा कि क्रिप्टो डोनेशन ना करें। इसकी वैल्‍यू में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव होता है। इसके मुकाबले फिएट करेंसी में किसी भी संपत्ति की सबसे अधिक लिक्विडिटी होती है, जिसका सबसे तेज इस्‍तेमाल किया जा सकता है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.