यूक्रेन ने रशियन फंड की लॉन्ड्रिंग करने वाले क्रिप्टो ट्रेडर्स पर कसा शिकंजा

यूक्रेन के प्रॉसिक्यूटर जनरल के ऑफिस ने बताया कि ये क्रिप्टो ट्रेडर्स रूस के नागरिकों की नकदी और अन्य एसेट्स को क्रिप्टोकरेंसीज में कन्वर्ट कर रहे थे

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 17:46 IST
ख़ास बातें
  • इनके खिलाफ यूक्रेन में आपराधिक मामला चलाया जाएगा
  • इन ट्रेडर्स से नकदी के अलावा प्लॉट जैसे एसेट्स भी जब्त किए गए हैं
  • ये क्रिप्टो ट्रेडर्स रूस के लोगों के एसेट्स को क्रिप्टो में बदल रहे थे

युद्ध के कारण अमेरिका सहित बहुत से देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे

पिछले कुछ महीनों से रूस के साथ युद्ध के कारण बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे यूक्रेन ने गैर कानूनी गतिविधियों से जुड़े क्रिप्टो ट्रेडर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। इन ट्रेडर्स पर रूस के फंड की लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। यूक्रेन की अथॉरिटीज ने लगभग 33 लाख डॉलर की ऐसी प्रॉपर्टी जब्त करने का दावा किया है जिसे क्रिप्टोकरेंसीज में लगाया जाना था। 

यूक्रेन के प्रॉसिक्यूटर जनरल के ऑफिस के अनुसार, ये क्रिप्टो ट्रेडर्स रूस के नागरिकों की नकदी और अन्य एसेट्स को क्रिप्टोकरेंसीज में कन्वर्ट कर रहे थे। इनके खिलाफ यूक्रेन में आपराधिक मामला चलाया जाएगा। इन ट्रेडर्स से नकदी के अलावा प्लॉट जैसे एसेट्स भी जब्त किए गए हैं। इन पर टैक्स की चोरी, अपराध से प्राप्त की गई प्रॉपर्टी की लॉन्ड्रिंग और जालसाजी में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं। 
Advertisement

युद्ध के कारण अमेरिका सहित बहुत से देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे। इस वजह से रूस के लिए विदेश से फंड प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। यूक्रेन के प्रेसिडेंट Volodymyr Zelenskyy ने फंड जुटाने के लिए मार्च में एक वर्चुअल एसेट्स बिल पर हस्ताक्षर किए थे। इससे यूक्रेन में क्रिप्टोकरेंसीज को कानूनी दर्जा मिल गया है। यूक्रेन में क्रिप्टो एक्सचेंजों और डिजिटल एसेट्स से जुड़ी फर्मों को बिजनेस करने के लिए सरकार के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रूस के बहुत से कारोबारी प्रतिबंधों से बचने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गैर कानूनी तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

रूस के सेंट्रल बैंक (CBR) ने प्रतिबंधों के कारण डिजिटल रूबल के ट्रायल की स्पीड बढ़ाने का फैसला किया है। CBR ने पहले डिजिटल रूबल को 2024 में लॉन्च करने की योजना बनाई थी लेकिन अब इसे अगले वर्ष लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। डिजिटल रूबल का ट्रायल वास्तविक क्लाइंट्स के साथ स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के इस्तेमाल से शुरू किया जाएगा। CBR की वाइस प्रेसिडेंट Olga Skorobogátova ने डिजिटल रूबल का ट्रायल तेज करने की घोषणा की थी। ट्रायल में स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स की टेस्टिंग भी शामिल होगी। स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स ऐसे कोड में लिखे कंप्यूटर प्रोग्राम होते हैं जिनसे पार्टीज के बीच सहमति वाली शर्तों के इंटरमीडियरीज के बिना ऑटोमैटिक कम्प्लायंस की अनुमति मिलती है। CBR ने बताया था कि उसने बैंकों के साथ मिलकर बनाए गए डिजिटल रूबल के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेस्टिंग में बैंक के कस्टमर्स के लिए डिजिटल वॉलेट्स खोलना और यूजर्स के लिए ट्रांसफर शामिल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Traders, Russia, Trial, Market, Ukraine, Sanctions
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.