Twitter के चीफ फाइनेंशिअल ऑफिसर ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर दिया ये बयान

Twitter के चीफ फाइनेंशिअल ऑफिसर Ned Segal ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मार्केट के अधिक उतार चढ़ाव और इंडस्ट्री में नियमों की कमी के चलते क्रिप्टो में निवेश करने का कोई मतलब नहीं है।

Twitter के चीफ फाइनेंशिअल ऑफिसर ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर दिया ये बयान

Twitter ने सितंबर में बिटकॉइन के साथ क्रिएटरों को टिप देने के लिए एक सिस्टम लागू किया।

ख़ास बातें
  • Twitter अभी तक सीधे क्रिप्टो में निवेश नहीं कर रहा है।
  • मार्च में ट्विटर के CEO जैक डोर्सी ने अपना पहला ट्वीट NFT में बदल दिया।
  • कीमतों में अधिक उतार चढ़ाव के कारण कंपनी क्रिप्टो में निवेश नहीं कर रही।
विज्ञापन
Twitter के चीफ फाइनेंशिअल ऑफिसर (CFO) Ned Segal ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मार्केट के अधिक उतार चढ़ाव और इंडस्ट्री में नियमों की कमी के चलते क्रिप्टो में निवेश करने का कोई मतलब नहीं है। Segal ने बताया कि ट्विटर को अगर क्रिप्टो या इससे जुड़ी कंपनियों में निवेश करना है, तो उसके लिए इसको अपनी वर्तमान इन्वेस्टमेंट पॉलिसी में बदलाव करना होगा। फिलहाल कंपनी की पॉलिसी केवल उन्हीं ऐसेट्स को होल्ड करने की परमिशन देती है जो इसकी बैलेंस शीट पर सिक्योरिटीज की तरह ज्यादा स्टेबल हों। 

Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार, सेगल ने ट्विटर पर फाइनेंस चीफ के बीच क्रिप्टो की अस्थिरता के बारे में एक सामान्य चिंता की ओर इशारा किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में इतना ज्यादा उतार चढ़ाव मुख्य कारण है कि कंपनी क्रिप्टो में कॉर्पोरेट इन्वेस्टमेंट नहीं कर रही है। 

वास्तव में, अमेरिका से बाहर स्थित कई कॉर्पोरेशन के फाइनेंस डिपार्टमेंट ने अब तक क्रिप्टो ऐसेट्स के लिए खास अकाउंटिंग रेगुलेशन और सिस्टम को तैयार करने की आवश्यकता के मुद्दे को उठाया है। उद्योग के दिग्गजों ने Financial Accounting Standards Board या FASB से भी संपर्क किया है, जो एक निजी स्टैंडर्ड सेटिंग बॉडी है। यह अमेरिका के भीतर कंपनियों के लिए फाइनेंशिअल अकाउंटिंग स्टैंडर्ड को विकसित करता है और जारी करता है। ताकि क्रिप्टो ऐसेट्स से कैसे डील किया जाए इस पर नियम बनाने के लिए कुछ बुनियादी नियम निर्धारित किए जाएं। 

Twitter के सीएफओ क्रिप्टो में निवेश करने के लिए तैयार नहीं लगते हैं, मगर ट्विटर के सीईओ और को-फाउंडर जैक डोर्सी ने बाहें खोलकर डिजिटल ऐसेट्स की दुनिया को अपनाया है। मार्च में, डोर्सी ने अपना पहला ट्वीट, ट्विटर पर अब तक का पहला ट्वीट, NFT में बदल दिया। उन्होंने इसे वैल्यूएबल्स (Valuables) नाम के एक बाज़ार के माध्यम से 2.9 मिलियन डॉलर (लगभग 21.5 करोड़ रुपये) में Bridge Oracle की सीईओ सिना एस्टावी को बेच दिया। एनएफटी के साथ एक्सपेरिमेंट करने के अलावा, डोर्सी एक स्व-घोषित 'बिटकॉइन मैक्सिमलिस्ट' भी है।

ट्विटर अभी तक सीधे क्रिप्टो में निवेश नहीं कर रहा है। मगर उसने घोषणा की है कि वह "प्रोडक्ट और बुनियादी ढांचे में डीसेंट्रेलाइज्ड टेक्नोलॉजी को शामिल करने के तरीकों का पता लगाने" के लिए एक ब्लॉकचेन टीम बना रहा था। यह अनुभवी ब्लॉकचेन इंजीनियर Tess Rinearson के नेतृत्व में किया जा रहा था। टीम के लिए पहला फोकस एरिया डीसेंट्रेलाइज्ड ऐप्स (dApps) विकसित करना होगा। ताकि निर्माता वर्चुअल गुड्स, करेंसी और उनके फैन्स के लिए उनकी कम्यूनिटी का सपोर्ट करने के तरीकों को मैनेज कर सकें। रिनर्सन ने संकेत दिया कि उनकी टीम ट्विटर पर आइडेंटिटी, कम्यूनिटी और स्वामित्व बढ़ाने के लिए क्रिप्टो तकनीक को ट्राई करेगी और देखेगी।

ट्विटर ने सितंबर में लाइटनिंग नेटवर्क के माध्यम से बिटकॉइन के साथ क्रिएटरों को टिप देने के लिए एक तरीका लागू किया और सुझाव दिया कि वे प्रोफाइल पिक्चर के रूप में उपयोग किए जाने वाले एनएफटी को वैरीफाई करने के तरीकों के साथ प्रयोग कर रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Update

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »