ओपिनियन

टॉप क्रिप्टोकरेंसी जो 2023 में बन सकती हैं फायदे का सौदा!

XRP को Ripple का नेटिव टोकन भी कहा जाता है।

टॉप क्रिप्टोकरेंसी जो 2023 में बन सकती हैं फायदे का सौदा!

क्रिप्टो में निवेश के लिए कुछ ऐसे ऑप्शन अभी भी मौजूद हैं जो फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं।

ख़ास बातें
  • कार्डानो एक स्टेबल क्रिप्टो ऑप्शन माना जाता है।
  • Tron एक इनोवेटिव ब्लॉकचेन नेटवर्क है।
  • Polygon का इथेरियम हार्डफोर्क वर्जन भी आ चुका है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की हालत अभी स्थिर नहीं है। इसमें लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। ऐेसे में निवेशक टोकनों को बेचने की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन कुछ क्रिप्टोकरेंसी ऐसी भी हैं जिनको खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। अगर आप भी एक क्रिप्टो निवेशक हैं और अपने किसी डिजिटल ऐसेट जैसे कि डॉजकॉइन आदि को बेचना चाह रहे हैं, तो क्रिप्टो में ही निवेश के लिए आपके पास कुछ ऐसे ऑप्शन अभी भी मौजूद हैं जो फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। हम आपको ऐसे 10 डिजिटल कॉइन बता रहे हैं जो 2023 में खरीदे जा सकते हैं। 

कार्डानो (Cardano)
कार्डानो एक स्टेबल क्रिप्टो ऑप्शन माना जाता है। यह इस वक्त सबसे तेजी से ग्रो करने वाली क्रिप्टोकरेंसीज में से एक है। इसका खास फीचर है इसको माइन करने में ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल नहीं होता है। कम कीमत में निवेश विकल्पों के लिहाज से यह एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। 

एक्सआरपी (XRP)
XRP को Ripple का नेटिव टोकन भी कहा जाता है। इसके नेटवर्क की खास बात है कि यह इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाले लोकप्रिय SWIFT सिस्टम का एक अच्छा और सस्ता विकल्प देता है। इसकी ब्लॉकचेन को XRP Ledger कहा जाता है। कॉइन की अपनी ही एक इकोनॉमी है जिस पर यह रन करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह वर्तमान में टॉप 10 कॉइन्स में शामिल हैं, जो निवेश के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। 

ट्रॉन (Tron)
Tron एक इनोवेटिव ब्लॉकचेन नेटवर्क है। इसे खासतौर पर डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म के लिए डिजाइन किया गया है। Youtube व iTunes जैसे प्लेटफॉर्म अपने डेवलपर्स और क्रिएटर्स पर बहुत ज्यादा कंट्रोल रखते हैं। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की मदद से ट्रॉन इस समस्या को काबू करने की कोशिश करता है। ताकि क्रिएटर्स ब्लॉकचेन पर अपने प्रोडक्ट्स बना सकें और मॉनिटाइज कर सकें।

एवैलॉन्च (Avalanche)
Avalanche उन चुनिंदा क्रिप्टोकरेंसीज में से एक है जो डिसेंट्रलाइजेशन को छोड़े बिना आगे बढ़ सकती है। इसमें कई सारी ब्लॉकचेन के साथ इंटर-ऑपरेट करने की क्षमता है। इसके नेटवर्क पर दूसरे नेटवर्क्स से ज्यादा वैलिडेटर हैं। 2023 में खरीदी जा सकने वाली यह बेस्ट क्रिप्टोकरेंसीज में से एक है। 

पॉलीगॉन (Polygon) 
Polygon का इथेरियम हार्डफोर्क वर्जन भी आ चुका है। जिसके आने के बाद इसकी प्राइसिंग को लेकर अनुमान लगाना आसान हो गया है। इसका मकसद मार्केट में टोकन सर्कुलेशन को हद से ज्यादा बढ़ने से रोकना है। जिसके बाद इसकी कीमत भी मार्केट में बढ़ जाती है। 

एक्सएलएम (XLM)
एक्सएलएम एक ओपन सोर्स डीसेंट्रलाइज्ड पेमेंट नेटवर्क है जो दुनिया के फाइनेंशिअल सिस्टम में नई क्रांति ला सकता है। दुनियाभर में स्टैलर को मनी ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी नेटिव करेंसी ल्यूमन है जो सिक्योर ब्लॉकचेन ट्रांजैक्शन उपलब्ध करवाती है। 

अल्गोरांड (Algorand)
यह एक ऐसा टोकन है जो डिजिटल मनी के साथ साथ ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म की तरह भी काम करता है। इसमें 2-टियर ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है जो लेयर-1 और लेयर-2 ब्लॉकचेन के फायदे देता है। इसमें यूजर को कम्पैटिबिलिटी के साथ ही सिक्योरिटी भी पूरी मिलती है। इसलिए यह 2023 में खरीदी जा सकने वाली टॉप क्रिप्टोकरेंसीज में शामिल है। 

शिबा इनु (Shiba Inu)
शिबा इनु मार्केट का सबसे चहेता क्रिप्टो है। डॉजकॉइन की पॉपुलरिटी से प्रेरित होकर लॉन्च किया गया ये मीम कॉइन आज भी सबसे पॉपुलर मीम कॉइन्स में गिना जाता है। पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो मार्केट क्रैश में जहां बिटकॉइन जैसी टॉप क्रिप्टोकरेंसी भी बुरी तरह प्रभावित रही है, ऐसे में शिबा इनु की वैल्यू में 30 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हुई है। इस लिहाज से यह 2023 में खरीदी जा सकने वाली टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में शामिल हो जाती है। 

स्टार एटलस (Star Atlas)
Star Atlas एक बड़ा मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम है जो वर्चुअल गेमिंग मेटावर्स का हिस्सा है। इसे Unreal Engine 5 पर बनाया गया है। इसकी मदद से यह सिनेमा जैसी क्वालिटी देता है और रियल टाइम एनवारयमेंट के जैसा फील देता है। यह फ्यूचरिस्टिक साइंस फिक्शन पर आधारित है जहां पर एलियंस और मानवों के बीच संसाधनों के लिए जंग छिड़ी है। यह 2023 में खरीदी जा सकने वाली बेस्ट क्रिप्टोकरेंसीज में से एक है। 

रेडियो काका (Radio Caca)
Radio Caca यूनिवर्सल मेटावर्स का नेटिव टोकन है। यह Maye Musk Mystery Box का एक्सक्लूसिव मैनेजर भी है। Universal Metaverse या USM एक 3डी प्लेनट वर्चुअल वर्ल्ड है जहां पर यूजर्स जमीन खरीद सकते हैं, बिल्डिंग बना सकते हैं, और गेम आदि बना और खेल सकते हैं। डॉजकॉइन बेचने के बाद यह खरीदी जा सकने वाली बेस्ट क्रिप्टोकरेंसीज में से एक है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है। यह सिर्फ लेखक की अपना निजी राय है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  7. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  9. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  10. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »