थाईलैंड ने क्रिप्टोकरेंसी कानूनों में किया बड़ा बदलाव

थाई वित्त मंत्री अरखोम टर्मपिट्टायपिसिथ का कहना है कि देश के क्रिप्टो नियमों में किए जाने वाले संशोधन "केंद्रीय बैंक को इसका हिस्सा बनाएंगे।

थाईलैंड ने क्रिप्टोकरेंसी कानूनों में किया बड़ा बदलाव

वित्त मंत्री का कहना है कि कड़े क्रिप्टो नियमों का उद्देश्य निवेशकों को अधिक सुरक्षा प्रदान करना है

ख़ास बातें
  • थाई सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन रेगुलेशन बदलने का नेतृत्व करेगा
  • 2018 में पारित वर्तमान नियम में निगरानी का जिम्मा केवल गठित एजेंसी का था
  • नए कानून से देश के सेंट्रल बैंक को मिलेगी और पावर
विज्ञापन
थाईलैंड (Thailand) के सेंट्रल बैंक की पावर और बढ़ने वाली है, क्योंकि दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र ने डिजिटल एसेट के रेगुलेशन पर एक बड़ा फैसला लिया है। थाई वित्त मंत्री अरखोम टर्मपिट्टायपिसिथ द्वारा हाल ही में एक इंटरव्यू दिया गया, जिसमें उन्होंने कहा, "फिलहाल, केंद्रीय बैंक के पास रेगुलेटरी ढांचे में प्रवेश करने के लिए कोई जगह नहीं है, सिवाय इसके कि क्रिप्टो गुड्स और सर्विस के लिए भुगतान का कानूनी साधन नहीं है।"

टर्मपिट्टायपिसिथ ने Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया कि देश के क्रिप्टो नियमों में किए जाने वाले संशोधन "केंद्रीय बैंक को इसका हिस्सा बनाएंगे।" उन्होंने कहा कि थाई सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को रेगुलेशन बदलने का नेतृत्व करने के लिए कहा गया है। 2018 में पारित वर्तमान नियम में क्रिप्टो इंडस्ट्री की निगरानी का जिम्मा केवल गठित सिक्योरिटी एजेंसी के पास था।

यह देखते हुए कि डिजिटल एसेट के लिए वर्तमान रेगुलेटरी फ्रेमवर्क "इंडस्ट्री को विनियमित करने के लिए पर्याप्त स्पष्ट नहीं है," टर्मपिट्टायपिसिथ का कहना है कि "अभी, केंद्रीय बैंक के पास रेगुलेटरी फ्रेमवर्क में प्रवेश करने के लिए कोई जगह नहीं है, सिवाय इसके कि क्रिप्टो गुड्स और सर्विस के भुगतान के कानूनी साधन नहीं है।"

हालांकि, अधिकारी ने जोर देकर कहा कि कड़े क्रिप्टो नियमों का उद्देश्य निवेशकों को अधिक सुरक्षा प्रदान करना है, न कि इनोवेशन या टेक्नोलॉजी को रोकना।

यह कदम थाईलैंड के नियामकों की Zipmex (Thailand) के निवेशकों की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई नहीं करने के लिए आलोचना के बाद आया है। Zipmex एक लाइसेंस प्राप्त क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसने पिछले महीने अस्थायी रूप से निकासी को निलंबित कर दिया था।

जबकि प्लेटफॉर्म ने चरणबद्ध तरीके से कुछ टोकन के विद्ड्रॉअल को फिर से शुरू कर दिया है, इसने किसी भी मुकदमे के खिलाफ लेनदारों से सुरक्षा के लिए और धन जुटाने के लिए समय जुटाने के लिए सिंगापुर में मोरेटोरियम दायर किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Thailand, Cryptocurrency, Zipmex

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  2. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  3. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  4. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  5. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  7. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  8. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »