Terraform Labs की Luna Foundation Guard ने फिर खरीदे 1.15 खरब रुपये के BTC

UST स्टेबलकॉइन रिजर्व में अब 3.5 बिलियन डॉलर (लगभग 2.5 खरब रुपये) की कीमत के बिटकॉइन हैं, जिसके बाद यह दुनिया के सबसे बड़े 10 बिटकॉइन होल्डर्स में से एक बन गई है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2022 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Luna Foundation Guard ने क्रिप्टोकरेंसी ब्रोकर Genesis से किया BTC पर्चेज
  • Three Arrows Capital से भी पर्चेज किए 38 अरब रुपये के बिटकॉइन
  • लूना फाउंडेशन गार्ड सिंगापुर आधारित कंपनी है

स्टेबल कॉइन UST को सपोर्ट करने के लिए कंपनी ने एक और कदम बढ़ाया है

लूना फाउंडेशन गार्ड (Luna Foundation Guard) ने एक और बड़ा बिटकॉइन पर्जेच किया है। इसके UST स्टेबल कॉइन रिजर्व को सपोर्ट करने के लिए नॉन प्रोफिट ऑर्गेनाइजेशन ने $1.5 बिलियन डॉलर (लगभग 1.15 खरब रुपये) के बिटकॉइन खरीदे हैं। लूना फाउंडेशन गार्ड सिंगापुर आधारित कंपनी है जो Terraform Labs के अंतर्गत आती है। Terraform Labs की अपनी ब्लॉकचेन Terra है। 

CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, 5 मई को Luna Foundation Guard ने क्रिप्टोकरेंसी ब्रोकर Genesis से 1 बिलियन डॉलर (लगभग 76 अरब रुपये) का फंड ऑवर द काउंटर स्वैप किया। इसके अलावा 500 मिलियन डॉलर (लगभग 38 अरब रुपये) के बिटकॉइन Three Arrows Capital से पर्चेज किए। इससे पहले अप्रैल में Terra ने 100 मिलियन डॉलर (लगभग 765 करोड़ रुपये) की कीमत के बिटकॉइन खरीदे थे। यह ट्रांजैक्शन 13 अप्रैल को किया गया था। 
Advertisement

उसके पहले 6 अप्रैल को इसने 230 मिलियन डॉलर के बिटकॉइन अपने रिजर्व में जोड़े थे। Terraform Labs के को-फाउंडर और सीईओ Do Kwon यह भी बता चुके हैं कि उनकी कंपनी एक स्टेबलकॉइन (UST) जारी करने की तैयारी में है, जो अमेरिकी डॉलर, यूरो या किसी अन्य फिएट करेंसी के बजाय BTC रिजर्व के माध्यम से सपोर्टेड होगा। उनके मुताबिक, UST पहली इंटरनेट देशी करेंसी होने जा रही है जो अपनी मॉनिटरी पॉलिसी के हिस्से के रूप में बिटकॉइन स्टैंडर्ड्स को लागू करती है।

UST स्टेबलकॉइन रिजर्व में अब 3.5 बिलियन डॉलर (लगभग 2.5 खरब रुपये) की कीमत के बिटकॉइन हैं। इसके बाद यह दुनिया के सबसे बड़े 10 बिटकॉइन होल्डर्स में से एक बन गई है। Terraform Labs के को-फाउंडर और सीईओ Do Kwon मार्च में यह घोषणा कर चुके हैं कि वह 10 बिलियन डॉलर की कीमत के बिटकॉइन जुटाएंगे ताकि UST को सपोर्ट किया जा सके। Do Kwon अपने इस लक्ष्य को 2022 की तीसरी तिमाही तक हासिल करने की बात कह चुके हैं। 
Advertisement

BTC रिजर्व सपोर्टेड स्टेबलकॉइन के रिलीज़ किए जाने की उनकी घोषणा के बाद क्रिप्टोकरेंसी कम्युनिटी की पॉपुलर हस्ती, Blockchain के सीईओ एडम बैक (Adam Back) ने सवाल किया था कि इतना पैसा कहां से आएगा। जिसे लेकर Kwon ने कहा था कि प्रोजेक्ट अपने समय के साथ करीब 10 बिलियन डॉलर जमा करेगा। धीरे धीरे रिजर्व में बिटकॉइन जोड़ने का ये सिलसिला उसी लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है जिसे कंपनी 2022 के अंत तक पूरा करने की राह पर है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UST, Terra cryptocurrency, Do Kwon, LFG

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.